राकेश टिकैत को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, जानिए क्‍या है मामला...

हिमा अग्रवाल
रविवार, 21 अगस्त 2022 (15:47 IST)
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत को गाजीपुर बॉर्डर पर हिरासत में लेकर दिल्ली पुलिस मधु विहार थाने लेकर पहुंची है। राकेश टिकैत पिछले 2 दिनों से लखीमपुरखीरी कांड में जेल में बंद साथियों की रिहाई के लिए धरना दे रहे थे।

राकेश टिकैत ने ऐलान किया है कि भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता पूरे प्रदेश के मुख्यालयों में प्रदर्शन भी करेंगे। इसको लेकर राकेश टिकैत ने लखीमपुर में दो दिन का धरना प्रदर्शन भी किया है। आज रविवार दोपहर 1.30 पर दिल्ली में प्रवेश के दौरान पुलिस ने उन्‍हें हिरासत में ले लिया है।

फिलहाल उन्हें एक अलग कमरे में बैठाया गया है और मोबाइल भी उनसे दूर रखा गया है, यही नहीं उनके साथ 10 साथियों को भी हिरासत में लिया गया है। अगले आदेश तक राकेश टिकैत मधु विहार थाने में हिरासत में रहेंगे।

राकेश टिकैत ने स्वयं सोशल मीडिया पर पोस्ट डालते हुए कहा है कि गले में हरा और सफेद अंगोछा डालकर किसान प्रवेश नहीं कर सकता है। ये गलत है, आज वह दिल्ली जा रहे थे, रास्ते में उनके काफिले को रोका गया है, यह पूर्णत: गलत है। भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष नरेश टिकैत ने इस पर नाराजगी प्रकट की है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

कहां हैं पंचेन लामा? तिब्बतियों ने मांगी भारत से मदद

राजीव गांधी ने क्यों खत्म किया था विरासत टैक्स? BJP- कांग्रेस में घमासान जारी

स्त्री धन का उपयोग कर सकता है पति, सुप्रीम कोर्ट का आदेश, लेकिन

भाजपा में शामिल हुए मनीष कश्यप, मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

मोदी ने साधा कांग्रेस और सपा पर निशाना, कहा- OBC का हक छीन रहीं दोनों पार्टियां

छत पर रखी पानी की टंकी से आ रहा है गर्म पानी तो अपनाएं ये 5 आसान तरीके

प. बंगाल के मयना में BJP कार्यकर्ता की संदिग्ध मौत, परिवार ने लगाया TMC पर आरोप

राहुल गांधी का दावा, मंच पर रो सकते हैं मोदी

धीरेंद्र शास्‍त्री के भाई ने फिर किया हंगामा, टोल कर्मचारियों को पीटा

Live : ‍दमोह में शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन ने किया मतदान, त्रिपुरा में सबसे ज्यादा वोटिंग

अगला लेख