बागी विधायकों से आदित्य ठाकरे का सवाल, हमारी पीठ पर छुरा घोंपकर क्या मिला?

Webdunia
रविवार, 21 अगस्त 2022 (15:13 IST)
मुंबई। शिवसेना के विधायक एवं महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे ने कहा है कि पार्टी ने हर तरीके से विधायकों की मदद की, ऐसे में बगावत करने वाले विधायकों को पार्टी नेतृत्व की पीठ पर ‘छुरा घोंपकर’ क्या हासिल हुआ।
 
आदित्य ने जलगांव में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि हमने उन्हें टिकट दिया, वे निर्वाचित हों, इसके लिए सभी प्रयास किए और हर संभव तरीके से उनकी मदद की। उन्होंने हमारे पीठ में छुरा क्यों घोंपा? धोखा देकर उन्हें क्या हासिल हुआ? उन्हें जो भी मिला, अपने लिए मिला। उन्होंने जनता को कुछ भी वापस नहीं लौटाया।
 
गौरतलब है कि इस वर्ष जून में शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे और 39 विधायकों ने पार्टी से बगावत कर दी थी, जिससे राज्य की उद्धव ठाकरे नीत महाविकास आघाडी सरकार गिर गई थी।
 
30 जून को शिंदे को मुख्यमंत्री और भाजपा के नेता देवेंद्र फडणवीस को उप मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई गई थी। शिंदे सरकार में गुलाबराव पाटिल के पास जलापूर्ति विभाग है। उद्धव नीत सरकार में भी राव के पास यही विभाग था।
 
जलगांव शिवसेना से बगावत करने वाले नेता एवं वर्तमान में मंत्री गुलाबराव पाटिल का विधानसभा क्षेत्र है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

आतंकियों से खतरा, वैष्णो देवी में नवरात्रों पर सुरक्षा प्रबंध चाक चौबंद का दावा

मोहम्मद यूनुस ने तोड़ा शेख हसीना का सपना

रोज 5 घंटे मोबाइल पर बिता रहे भारतीय, मोबाइल का मायाजाल जकड़ रहा जिंदगी

पुलिस कांस्टेबल का अश्लील वीडियो वायरल, महिला के साथ कार में मना रहा था रंगरैलियां

वित्त वर्ष में शेयर मार्केट ने दिया 5 फीसदी रिटर्न, मार्च में कैसी रही बाजार की चाल?

सभी देखें

नवीनतम

म्यांमार की मदद के लिए भारत ने चलाया 'ऑपरेशन ब्रह्मा', जानिए क्या-क्या भेजा

LIVE: कुणाल कामरा की मुश्किलें बढ़ीं, 3 थानों में दर्ज हुए मामले

मुंबई पुलिस के DCP सुधाकर पठारे की तेलंगाना में सड़क हादसे में मौत

म्यांमार में भूंकप से 1644 की मौत, चारों ओर तबाही का मंजर

म्यांमार में मुश्किलें कम नहीं, भूकंप की त्रासदी से उबरने का संघर्ष, विद्रोहियों से भी जंग

अगला लेख