Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

राकेश टिकैत ने कहा- सरकार को किसानों के साथ शाहीन बाग जैसा बर्ताव नहीं करना चाहिए...

हमें फॉलो करें राकेश टिकैत ने कहा- सरकार को किसानों के साथ शाहीन बाग जैसा बर्ताव नहीं करना चाहिए...
, गुरुवार, 8 अप्रैल 2021 (00:50 IST)
यमुनानगर (हरियाणा)। भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने बुधवार को कहा कि सरकार को किसान आंदोलन के साथ उस तरह का बर्ताव नहीं करना चाहिए, जैसा कि पिछले साल दिल्ली के शाहीन बाग में विरोध प्रदर्शन के दौरान किया गया था।

टिकैत ने कहा कि प्रदर्शनकारी घर तभी लौटेंगे, जब नए कृषि कानून वापस ले लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आंदोलनरत किसान, कोविड-19 के सभी नियमों का पालन करेंगे और जरूरत पड़ने पर 2023 तक आंदोलन जारी रहेगा। टिकैत ने कहा कि केंद्र के नए कृषि कानूनों से किसानों को केवल नुकसान ही होगा।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

COVID-19 : दिल्ली में रात में बिना पंजीकरण के Vaccine के लिए जाने वालों को लेना होगा ई-पास