किसानों का आंदोलन अभी समाप्त नहीं हुआ है : राकेश टिकैत

Webdunia
रविवार, 2 जनवरी 2022 (22:07 IST)
भिवानी। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने रविवार को कहा कि किसान आंदोलन अभी समाप्त नहीं हुआ है, 15 जनवरी को संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक होगी, जिसमें महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे।

टिकैत ने आरोप लगाते हुए कहा, सरकार का ध्यान किसानों की जमीन पर है, इससे सचेत रहने की जरूरत है। सरकार का अगला वार उन भूमिहीन किसानों पर है, जो पशु पालकर, दूध बेचकर गुजर-बसर करते हैं। उन्होंने कहा कि हर वर्ष 26 जनवरी को किसानों का ‘ट्रैक्टर मार्च’ निकाला जाएगा।

टिकैत ने चरखी दादरी में कहा कि खाप समाज का आईना हैं और इनका गौरवशाली इतिहास रहा है। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन के दौरान संयुक्त किसान मोर्चा ने जब-जब कहा, खापों ने मजबूती से साथ दिया। टिकैत निर्दलीय विधायक एवं फौगाट खाप 40 के प्रधान सोमवीर सांगवान द्वारा आयोजित सर्व खाप महापंचायत को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने आरोप लगाया, सरकार की नीयत ठीक नहीं है। अभी पूरी तरह मुकदमे वापिस नहीं हुए हैं। 15 जनवरी को संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक होगी जिसमें महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आंदोलन की बदौलत ही जमीन और गांव को बचाया जा सकता है।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार हर विभाग का निजीकरण करके बेरोजगारों की फौज खड़ी कर रही है। उन्होंने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा हर मुद्दे को लेकर गंभीर है और अब पीछे हटने वाले नहीं हैं।
 
एक सौ से ज्यादा खापों की महापंचायत में सामाजिक बुराइयां, कुरीतियां दूर करने पर जोर दिया गया है। इसे संबोधित करने वाले अधिकतर वक्ताओं ने सरकार द्वारा लड़कियों के विवाह की कानूनी उम्र 18 की बजाय 21 साल करने के कदम का विरोध किया। वक्ताओं ने यह भी कहा कि विवाह माता-पिता की सहमति पर हों।(भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

रील्‍स, ब्‍यूटी पार्लर और दहेज के एंगल में उलझी निक्‍की भाटी की मौत की कहानी

मोदी जी! आपसे यह उम्मीद नहीं थी, आपने बंगाल के लोगों को चोर कहा

किसान ने धूमधाम से मनाया बछड़े का जन्मदिन, खुशी से झूम उठा गांव

कपिल सिब्बल का अमित शाह से सवाल, धनखड़ जी अस्पताल में हैं या योग कर रहे हैं

क्‍लब में मिली लड़की के हनीट्रैप से ऐसे शिकार हुए भूपेंद्र रघुवंशी

सभी देखें

नवीनतम

Mohan Bhagwat : डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ पर मोहन भागवत का बड़ा बयान, दबाव में व्यापार ठीक नहीं

US कर सकता है 25% अतिरिक्त टैरिफ की समीक्षा, भारत सरकार का क्या है एक्शन, किन सेक्टर्स पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर

Jio ने जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के बाढ़ प्रभावित ग्राहकों को दी राहत, अब प्लान्स में मिलेंगे ये फायदे

दर्दनाक सड़क हादसा, बस पलटने से 25 लोगों की मौत, 27 घायल

भिंड में भाजपा विधायक ने कलेक्टर को मारने के लिए हाथ उठाया, चोर कहने के साथ जमकर दी गाली

अगला लेख