अब MSP पर अड़े राकेश टिकैत, बोले- कानून रद्द होने तक करेंगे आंदोलन

Webdunia
शनिवार, 20 नवंबर 2021 (17:28 IST)
गाज़ीपुर। किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि किसान आंदोलन जारी रहेगा। शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तीनों कृषि कानून वापस लेने का ऐलान करते हुए किसानों से आंदोलन समाप्त कर घर लौटने की अपील की थी।
 
संयुक्त किसान मोर्चा की कोर कमेटी की बैठक के बाद किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि  22, 26 और 29 नवंबर को जो कार्यक्रम होने वाले हैं उन्हें रोका नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि कानून रद्द होने का इंतजार करेंगे और तब तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा।

उन्होंने कहा कि अगर सरकार को बातचीत करनी है तो वो बात कर सकते हैं। शुरू में ही ये बातचीत हो गई होती तो इतने किसानों की मौत नहीं होती। 
 
टिकैत ने कहा कि एमएसपी पर गारंटी कानून बनना चाहिए। किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस होना चाहिए। सरकार किसानों के साथ बैठकर बात करे। टिकैत ने कहा कि कानून रद्द होने का इंतजार करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारा आंदोलन जारी रहेगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हाथ बंधे हुए, तहखाने में कैदी जैसा जीवन, नोएडा के वृद्धाश्रम की दिल दहलाने वाली कहानी

8 साल बाद रेलवे में आ रही हैं इस पद के लिए बंपर भर्तियां

टॉयलेट सीट पर बैठकर गुजरात हाईकोर्ट की सुनवाई से जुड़ा शख्स, वीडियो हुआ वायरल

बिहार में तेज प्रताप यादव बनेंगे किंगमेकर या बिगाड़ेंगे तेजस्वी का सियासी खेल?

रूस में 14 भारतीय नागरिक लापता, उत्तर प्रदेश से सर्वाधिक 9 लोग

सभी देखें

नवीनतम

संविधान में समाजवादी और धर्मनिरपेक्ष शब्दों की समीक्षा जरूरी : जितेंद्र सिंह

पंजाब में ISI समर्थित BKI आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, पिस्तौल और गोला-बारूद समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

भगवान बलभद्र का रथ फंसा, पुरी रथयात्रा के दौरान 600 से ज्यादा लोग घायल

अमेरिकी उच्चतम न्यायालय का बड़ा फैसला, ट्रंप के आदेश पर स्थिति साफ नहीं

Jio और Airtel ने मई में जोड़े 99 फीसदी से ज्‍यादा नए ग्राहक

अगला लेख