संजय सिंह का सरकार पर आरोप, नए कृषि कानून 4 पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए लाए गए

Webdunia
गुरुवार, 4 फ़रवरी 2021 (15:11 IST)
नई दिल्ली। तीन नए कृषि कानूनों को वापस लिए जाने की मांग करते हुए आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने गुरुवार को राज्यसभा में सरकार पर तीखा हमला बोला और आरोप लगाया कि ये कानून किसानों के लिए नहीं बल्कि 4 पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए लाए गए हैं।
 
उच्च सदन में राष्ट्रपति अभिभाषण पर पेश धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा में भाग लेते हुए सिंह ने नए कृषि कानूनों को काला कानून करार देते कहा कि इन कानूनों के खिलाफ किसान पिछले 76 दिनों से आंदोलन कर रहे हैं और उन्हें आतंकवादी, गद्दार व खालिस्तानी कहकर अपमानित किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के कुछ नेता किसानों को अपमानित कर रहे हैं। सरकार और किसानों के बीच 11 दौर की बातचीत हो चुकी है लेकिन वह असफल रही है। सरकार कहती है कि वह एक फोन कॉल पर बातचीत के लिए तैयार है, ऐसे में खुद सरकार को ही फोन कर पहल करनी चाहिए।
ALSO READ: किसान आंदोलन पर रिहाना के ट्वीट पर लता मंगेशकर ने दिया जवाब, बोलीं- हम हर समस्या को सुलझाने में सक्षम
सिंह ने कहा कि आंदोलन के दौरान 165 किसानों की मौत हो चुकी है और कई वयोवृद्ध किसान भी आंदोलन में शामिल हैं। किसानों को नए कानून समझ में आ गया है जिसमें असीमित भंडारण की छूट दी गई है। उन्होंने दावा किया कि असीमित भंडारण की सुविधा देने से जमाखोरी और कालाबाजारी को बढ़ावा मिलेगा।
 
उन्होंने आरोप लगाया कि यह सरकार 130 करोड़ लोगों के लिए नहीं बल्कि 4 पूंजीपतियों के लिए है जिनसे चंदा लेकर वे चुनाव लड़ते हैं। उनकी पार्टी किसानों के इस आंदोलन का समर्थन करती रहेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि वे किसानों के लिए पानी और शौचालय आदि का इंतजाम कर रहे हैं लेकिन सरकार उन्हें रोक रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि 26 जनवरी को किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान लाल किले में हुई घटना के लिए भाजपा के कार्यकर्ता दोषी हैं।
ALSO READ: किसान आंदोलन से जुड़ी बड़ी खबर, अमेरिका ने किया नए कृषि कानूनों का समर्थन
सिंह ने सवाल किया कि सरकार को किसानों के साथ क्या दुश्मनी है, जो उसने प्रदर्शन स्थलों पर लंबी कीलें लगा दी हैं। उन्होंने दावा किया कि सरकार के जुल्म के कारण एक किसान नेता रो पड़े। सिंह ने एक वरिष्ठ पत्रकार के खिलाफ दर्ज मुकदमे का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि सरकार पत्रकारिता को दबाने का प्रयास कर रही है।

सिंह ने सत्ता पक्ष पर गलतबयानी करने का आरोप लगाते हुए दावा किया कि आप कहते हैं कि कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में जिन कृषि सुधारों का वादा किया था, उन्हें अब कानून की शक्ल देने के बाद वह इनका विरोध कर रही है लेकिन असलियत कुछ और है। कांग्रेस (सरकार के कार्यकाल में प्रस्तावित) के कृषि सुधारों का उस समय भाजपा नेता अरुण जेटली और सुषमा स्वराज ने विरोध किया था। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Sindoor पर घमासान, भारतीय राजनीति में मीर जाफर और जयचंद की इंट्री

क्या है ऑपरेशन 'मीर जाफर', जिसमें हो रही है देश के गद्दारों की गिरफ्तारी, अब तक 13 गिरफ्त में

आसिम मुनीर को बनाया फील्ड मार्शल, पाकिस्तानी सरकार ने दिया कट्‍टरपंथी जनरल को इनाम

Airtel और Google की partnership से ग्राहकों को फायदा, Free मिलेगी यह सुविधा

क्या है कोरोना का JN.1 वेरिएंट, भारत में कितने मामले, वायरस से देश में कितना खतरा, सरकार कितनी तैयार, किन बातों का आपको रखना होगा ध्यान

सभी देखें

नवीनतम

भारी बारिश से मुंबई और पुणे पानी पानी, IMD का अलर्ट

LIVE: छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, 26 से ज्यादा नक्सली ढेर

दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर तकनीकी खराबी के कारण सेवाएं प्रभावित

चावल पर अनुचित टिप्पणी पड़ी महंगी, जापान के कृषि मंत्री को देना पड़ा इस्तीफा

पाकिस्तान में स्कूल बस पर आतंकी हमला, 4 बच्चों की मौत, 38 घायल

अगला लेख