Festival Posters

ग्रैमी पुरस्कार समारोह में भारत के किसान आंदोलन की गूंज

Webdunia
सोमवार, 15 मार्च 2021 (15:28 IST)
लॉस एंजिल्स। भारतीय-कनाडाई यूट्यूबर और ‘लेट नाइट टॉक शो’ की मेजबान लिली सिंह ने भारत सरकार के तीन नए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों के प्रति समर्थन दिखाने वाला मास्क पहनकर ग्रैमी पुरस्कार 2021 के रेड कारपेट समारोह में शिरकत की।
 
सिंह जो मास्क पहनकर समारोह में आईं, उस पर ‘आई स्टैंड विद फार्मर्स’ (मैं किसानों के साथ खड़ी हूं) लिखा था। 32 वर्षीय सिंह ने ट्विटर पर अपनी यह तस्वीर पोस्ट की। उन्होंने लिखा कि रेड कॉरपेट को मीडिया में काफी अच्छी कवरेज मिलती है, इसलिए यह किसानों के प्रति एकजुटता दिखाने का उपयुक्त अवसर था।
सिंह ने तस्वीर का शीर्षक लिखा कि मैं जानती हूं कि रेड कॉरपेट/पुरस्कार समारोह की तस्वीरों को सबसे अधिक प्रसारित किया जाता है, इसलिए मैं मीडिया के लिए यह तस्वीर साझा कर रही हूं। इसे बेझिझक प्रसारित करें। इससे पहले, उन्होंने आंदोलनरत भारतीय किसानों का समर्थन करने के लिए पॉप स्टार रिहाना को धन्यवाद दिया था।
 
भारतीय किसान कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले तीन महीने से दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर आंदोलन कर रहे हैं। रिहाना के फरवरी में किए ट्वीट के बाद दुनियाभर की कई हस्तियों, कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने किसानों के प्रति समर्थन जताया था।
 
स्वीडन की जलवायु कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग, हॉलीवुड अभिनेत्री सूसन सैरंडन, अमेरिकी वकील एवं अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की भांजी मीना हैरिस, अभिनेत्री अमांडा सर्नी, गायक जे सीन, डॉ ज़्यूस और वयस्क फिल्मों की पूर्व अभिनेत्री मिया खलीफा ने भी आंदोलनकारी किसानों का समर्थन किया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

विपक्ष ने उठाई संसद में SIR पर चर्चा की मांग, क्या बोली सरकार

गैंगस्टर से टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की गिरफ्त में 3 आतंकी

सामुहिक विवाह सम्मेलन में CM मोहन यादव के बेटे अभिमन्यु की शादी (देखिए फोटो)

शशि थरूर बोले, अगर इमरान खान की मौत की पुष्‍टि होती है तो यह बड़ी त्रासदी होगी

दिल्ली प्रदूषण से किरण बेदी चिंतित, शेयर किया प्लान, पीएम मोदी से क्यों मांगी माफी?

सभी देखें

नवीनतम

योगी सरकार की नीतियों से उन्नत हुई खेती, खुशहाल किसान, खाद्यान्न उत्पादन में बड़ी उप‍लब्धि

दिल्ली धमाके को लेकर NIA का कश्मीर में बड़ा एक्शन, आतंकियों के घरों में ताबड़तोड़ छापे

टैलेंटेड भारतीयों से अमेरिका को बहुत फायदा हुआ : एलन मस्क

Live: संसद के शीतकालीन सत्र की आज से शुरुआत, SIR पर हंगामे के आसार

जीवन के हर चरण में महिलाओं की मददगार बनी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार

अगला लेख