महिलाओं ने जलाया मोदी का पुतला, मनाया महिला किसान दिवस

Webdunia
सोमवार, 18 जनवरी 2021 (16:42 IST)
जालंधर। किसान संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर आज सोमवार को महिला किसान दिवस के अवसर पर महिलाओं ने शहर के गढ़ा क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला जलाकर कृषि सुधार कानूनों के प्रति विरोध व्यक्त किया। स्त्री सभा की नेता रघुबीर कौर ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पारित करवाए गए तीनों कृषि कानून किसान विरोधी होने के साथ-साथ मजदूर, दुकानदार और छोटे व्यापारियों के लिए भी नुकसानदायक हैं।
ALSO READ: आज महिलाओं के नाम होगा किसान आंदोलन,सभी मोर्चों पर महिलाओं के हाथों में होगी कमान
कौर ने कहा कि बड़ी संख्या में किसान, मजदूर और महिलाएं दिल्ली के सिंघु और टिकरी बॉर्डर पर पिछले 52 दिनों से आंदोलन कर रहे हैं और मोदी सरकार किसानों के आंदोलन को असफल करने के लिए हर प्रकार के हथकंडे अपना रही है। किसानों की यह लड़ाई तब तक जारी रहेगी, जब तक कि केंद्र सरकार कृषि कानूनों को वापस नहीं ले लेती।
 
जनवादी स्त्री सभा की नेता सुनीता नूरपुरी ने कहा कि 26 जनवरी की किसान परेड में शामिल होने के लिए जिले से बड़ी संख्या में औरतें दिल्ली जाएंगी तथा परेड में शामिल होने के लिए नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती के अवसर पर 23 जनवरी को लोगों को जागरूक करने के लिए रैली निकाली जाएगी। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

विरासत कर पर CM योगी बोले, कांग्रेस के अंदर औरंगजेब की आत्मा

किर्गिस्तान में दंगे, भारतीय दूतावास की छात्रों को चेतावनी

लखनऊ से चोरी हुआ DRDO का हेलीकॉप्टर, मचा बवाल

ये 10 किचन हैक्स रसोई में आएंगे बहुत काम

Electricity Saving Tips: बिजली का बिल हो जाएगा आधे से भी कम

अगला लेख