अब दुल्हे भी लगेंगे फैशनेबल

Webdunia
ND
ND
अपनी शादी पर हर कोई अलग दिखना चाहता है और बाजार आपकी इस हसरत को पूर करने के लिए हमेशा तैयार रहता है। शादी के इस सीजन में फैशन डिजाइनर दूल्हों के लिए खास किस्म के डिजाइनर जोड़े लेकर हाजिर हैं।

शादी में जितना क्रेज दुल्हन को अपने लहँगे के लिए होता है उतना ही दूल्हा भी अपने पहनावे के लिए उत्सुक रहता है। शादियों के इस मौसम में किसी भी शादी में लोगों का ध्यान दुल्हन के लहँगे पर तो जाता ही है साथ ही दुल्हन के पहनवावे को भी दुल्हन की लहँगे से तोला जाता है।

दुल्हन के लिए जहाँ लहँगे में कई बदलाव आए हैं चाहे वह रंग को लेकर हो या फिर डिजाइन को लेकर, वहीं दूल्हों में भी अब शेरवानी को छोड़ बहुत से नए डिजाइन बाजार में आ गए हैं। दूल्हे भी चाहते हैं कि वह अपनी शादी में कुछ नया, कुछ ऐसा पहनें जो सबसे अलग दिखे।

चलिए बात करतें है कि इस बार शादी में दूल्हे कैसे डालेगें अपने पहनावे से शादी में रौनक। फैशन के लिहाज से आएँ शेरवानी में भी कई तरह के बदलाव आ गए हैं। रंगों में जहाँ पहले सफेद रंग का ही शेरवानी पर हुकुम रहता था वहीं अब गाढ़े रंग दूल्हों को पसंद आने लगे हैं। जिसमें महरून, लाल, नीला ज्यादा चलन में है।

इसकी अपनी वजह भी है कि यह रंग आसानी से दुल्हनों की पोशाक से मेल खाते हैं। शेरवानी में आजकल गोल आकार के गले को छोड़ वी नेक, क्रॉसओवर को अपनाया जा रहा है। शेरवानी को हर शादी में देखकर आप बोर हो गए हैं और आप कुछ अलग लुक चाहते हैं तो पठानी सूट के साथ वेस्ट कोट या हेवी कुर्ता भी ट्राई कर सकते हैं।

पठानी सूट में काला, सफेद और महरून रंग अधिक पसंद किए जा रहे हैं। फैशन डिजाइनर असलम खान कहते हैं कि आजकल बहुत से दूल्हे अलग लुक के लिए भारी कुर्ता पसंद कर रहे हैं। कुर्ते के रंग को कुछ इस तरह से चुना गया है कि वह दुल्हन के लहँगे से भी मेल खाए। जैसे कुर्ते का रंग महरून है तो उस पर हल्के रंग की चूड़ीदार पजामी का कन्ट्रास्ट रखा है।

इसी तरह हरे रंग का कुर्ता है तो मडी ग्रीन रंग की पजामी। महरून रंग के कुर्ते के साथ सफेद रंग की पजामी। एक नए लुक के लिए स्कार्फ या स्टॉल का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। हो सके तो अपनी पोशाक से मेल खाती जूतियाँ भी ले सकते हैं। अचकन स्टाइल भी खूब चलन में हैं, साथ ही अलीगढ़ी पजामी जिसमें स्टील ग्रे, सिल्वर, काला रंग अधिक चलन में है।

क्या रखें ध्यान :
सबसे पहले किसी भी पोशाक को लेते समय यह देखें कि वह आप पर सूट करेगा या नहीं।
कोशिश करें कि जो भी डिजाइन आपने चुना है उसे एक महीने पहले ही सिलवाने दे दें, ऐन मौके पर अगर फिटिंग ठीक नहीं आई तो परेशानी हो सकती है।
अपनी पोशाक से मेलखाते जूते या पजामी के लिए जूतियों को भी पहले ही खरीद लें।
हो सके तो कॉटन के फैब्रिक का इस्तेमाल न करें।
रंगों में सबसे अधिक गाढ़ा नीला, महरून, लाल और काला चलन में है।

Show comments

क्या दूध वाली चाय-कॉफी सेहत को पहुंचा सकती है नुकसान?

गर्मी में वैक्सिंग के बाद दाने और खुजली की समस्या से राहत दिलाते हैं ये नुस्खे

ऑयली स्किन को मॉइश्चराइज और हाइड्रेट रखने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स

गर्मियों में चेहरे को हाइड्रेट रखने के लिए लगाएं गुलाब जल और खीरे से बना फेस मिस्ट

क्या पीरियड्स के दौरान स्तन और बगल में दर्द है चिंता का विषय ?

खरबूजे के भी होते हैं कई प्रकार, हर किसी का स्वाद और बनावट है अलग

Tamari और Soy Sauce में क्या है अंतर? जानें बनाने की प्रक्रिया

ये है आज का चटपटा चुटकुला : दो सगे भाइयों के पिता अलग-अलग कैसे ?

खाने में नमक की जगह मिलाएं ये चीज़ें, ब्लड प्रेशर भी रहेगा कम

महंगे हेयर मास्क छोड़ें, घर में रखी इन 5 चीजों से पाएं खूबसूरत बाल!