10 गरबा ड्रेसेस, जो हमेशा रहती हैं ट्रेंड में

प्रीति सोनी
नवरात्र‍ि में मां की आराधना के साथ-साथ गरबे का उत्साह भी चरम पर होता है। गरबा ड्रेसेस के मामले में एक बात सबसे खास है, कि उसमें फैशन हमेशा इन होता है लेकिन आउट कभी नहीं होता। यही कारण है, कि हर साल गरबा ड्रेसेस की कई वैरायटी गरबा पांडलों की रौनक बढ़ाती हैं।



हर साल गरबा ड्रेसेस में समय के अनुसार कुछ नया होता ही है, लेकिन कुछ पारंपरिक गरबा ड्रेसेस ऐसी भी हैं, जो हमेशा ट्रेंड में होती हैं। तो अगर आप कुछ नया ट्राय नहीं करना चाहते, तो ये 10 गरबा ड्रेसेस हैं आपके लिए बिल्कुल हिट ...
1 ट्रेडिशनल - गरबा में ट्रेडिशनल का फैशन कभी नहीं जाता, बल्कि उसमें और नवीनता आती जाती है। हर बार की तरह इस नवरात्रि भी ट्रेडिशनल प्रिंट और डिजाइन्स फैशन में है। पारंपरिक लहंगे के साथ पारंपरिक गहने हमेशा गरब पांडाल की शोभा बढ़ाते हैं। तो अगर आपका नई चीजों को आजमाने का मूड नहीं हो तब आपके लिए यही बेस्ट होगा।
2  डबल घेर लहंगा - जी हां इस बार डबल घेर वाला लहंगा खास है, जो महिलाओं और युवतियों को काफी आकर्षि‍त कर रहा है। करे भी क्यों ना, घूमने पर बनने वाला इसका रंगीन घेर अभी से मन को इतना भा रहा है, तो गरबा नाइट में तो यह हर दिल को चुरा लेगा।
3 मल्टी लेअर - जब डबल घेर इतना दिल चुरा रहा है, तो जरा सोचिए मल्टी लेअर तो गरबा पांडाल की शान होगा। शि‍फॉन के घेर में लाल, सफेद रंग और बांधनी दुपट्टा इसके साथ लिया जा सकता है, जो नया और पारंपरिक दोनों लुक देगा। इसी तरह का रामलीला पैटर्न भी युवाओं की पहली पसंद बना हुआ है।

4  कांच वर्क - इस साल डबल घेर और सिंगल घेर के साथ कांचवर्क खूब पसंद किया जा रहा है। इसके साथ सिंल और मल्टी कलर्स का प्रयोग इसे और भी आकर्षक लुक देता है। इस साल कांचवर्क फैशन में है।



5 काठियावाड़ी - गरबे में ट्रेडिशनल हो, और काठियावाड़ी डिजाइन न हो, ऐसा कैसे हो सकता है भला। गुजराती गरबों की शान काठियावाड़ी लहंगा चोली इस बार भी खूब पसंद किए जा रहे हैं। इसके साथ सिंगल कलर या रंगीन दुपट्टे लिए जा सकते हैं।
6 राजस्थानी -  राजस्थानी रॉयल लुक हमेशा से गरबों में पसंद किया जाता रहा है। इसके साथ हैवी गहने, करधनी, माथे पर रखड़ी और बाजूबंद का प्रयोग कर आप बिल्कुल पारंपरिक लुक में नजर आएंगे।
7 साड़ी लहंगा - सादे तरीके से सजकर अगर आप गरबा पांडाल में छाना चाहते हैं, तो साड़ी लहंगा पहन सकते हैं। यह सादगी में सुंदरता प्रदर्श‍ित करता है, और काफी आकर्षक भी होता है।

8  मल्टी कलर लहंगा - आप किसी फैशन को फॉलो करें या न करना चाहें। सिंपल लहंगे में भी मल्टी कलर्स का इस्तेमाल कर आप गरबा पांडल में छा सकते हैं। किसी भी पैटर्न पर यह तरीका अपनाया जा सकता है।

 
 
9  बांधनी - अगर आपको किसी तरह का एक्पेरिमेंट अपने लुक के साथ नहीं करना है, तो आपके लिए सबसे बेस्ट है, बांधनी प्रिंट। यह कभी आउट ऑफ फैशन भी नहीं होता और हर रंग व डिजाइन में आकषर्क लगता है।
10  कच्छ वर्क - कच्छ वर्क गरबा पांडल में हर बार नजर आता है, और यह किसी से कम भी नहीं लगता। गरबे के पारंपरिक परिधानों में कच्छ वर्क को हमेशा खूब पसंद किया जाता है।
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

नवरात्रि दुर्गा पूजा के फलाहार, जानें 9 दिनों के व्रत की रेसिपी

अप्रैल फूल डे 2025 से जुड़े 20 अनोखे और मजेदार फैक्ट्स जो आपको हैरान कर देंगे

गुड़ी पड़वा विशेष: गुड़ी पर क्यों चढ़ाते हैं गाठी/पतासे का हार, जानिए इसका धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व

Chaitra navratri diet: नवरात्रि में कैसे रखें अपनी सेहत का ख्याल? जानें सही डाइट टिप्स

चैत्र नवरात्रि में घर के वास्तु दोष दूर करने के लिए करिए ये सरल उपाय, मां दुर्गा की बरसेगी कृपा

सभी देखें

नवीनतम

बैठते या खड़े होते समय चटकती हैं पैरों की हड्डियां? जानिए इसके 5 बड़े कारण

ईद के इस चांद की तरह दमकता रहे आपका हर दिन, रब से बस यही दुआ मांगते हैं ईद के दिन... खास अंदाज में कहें ईद मुबारक

सुबह उठते ही लगती है तेज भूख? जानिए इसके 5 चौंकाने वाले कारण और राहत के उपाय

Gudi padwa Essay: गुड़ी पड़वा पर आदर्श निबंध हिन्दी में

गुड़ी पड़वा पर क्यों खाई जाती है कड़वी नीम और गुड़, जानिए सेहत को मिलते हैं क्या फायदे

अगला लेख