Hanuman Chalisa

क्या आप अपने फेसबुक पोस्ट के लाइक की करते हैं परवाह?

Webdunia
क्या सोशल मीडिया पर आप कुछ आदतों का शिकार हो गए हैं? ये आदतें फेसबुक पोस्ट पर मिलने वाली 'लाइक्स' से जुडी हैं। आप पोस्ट करने के बाद बार बार लाइक्स चेक करते हैं। उनकी बढ़ती गिनती देखकर खुश होते हैं। कम लाइक्स पर दुखी हो जाते हैं। नोटिफिकेशन पर लगातार रहती है आपकी नजर। 


 
 
आपके मन में ख्याल आता है कि आपने इस दोस्त के लिए कई बार लाइक्स की है। उसने अभी तक आपकी पोस्ट लाइक नहीं की।  
क्या आप अक्सर खुद को अपने फेसबुक पोस्ट पर 'लाइक्स' की गिनती देखते हुए पाते हैं? अगर ऐसा है तो आप जान लीजिए आप एक खास कमी से जूझ रहे हैं। 
 
शोधकर्ताओं की मानना है कि आपके जीवन में किसी खास उद्देश्य की कमी है। एक ताजा स्टडी के अनुसार, खुद को फेसबुक पर मिली लाइक्स के आधार पर आंकने की इच्छा उन लोगों में काफी कम होती है जिनके जीवन में किसी खास उद्देश्य को पूरा करने का जुनून होता है। 
 
असल जीवन में किसी उद्देश्य का होना, वर्चुअल वर्ल्ड में पॉपुलर होने की इच्छा से बचाए रखता है। लाइफ में किसी उद्देश्य के होने पर 'लाइक्स' मिलने की संख्या से आप पर प्रभाव नहीं पड़ता। 
 
शोधकर्ता 'उद्देश्य' को भविष्य के प्रति जागरूक और दूसरों की भलाई के काम के रूप में परिभाषित करते हैं। उनके मुताबिक ऑनलाइन प्रशंसा पाना बढ़िया है परंतु उस पर खुद को आंकना सही नहीं है। उद्देश्य रखने वाले लोग 'लाइक्स' पर खुश होते हैं परंतु इनके आधार पर स्वयं के बारे में राय कायम नहीं करते क्योंकि ये अपना भविष्य के निश्चित रूप में देखते हैं और इसे हकीकत में बदलने के लिए आतुर रहते हैं। 
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

Watermelon Granita: तरबूज के छिलकों को फेंकने से पहले देखें यह रेसिपी, बन जाएगी शानदार डिश

Lord Shantinath jayanti: जैन धर्म के 16वें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ की जयंती

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

स्वस्थ एवं सशक्त भारत की बुनियाद बनेगा 'स्वस्थ भारत पोर्टल'

अगला लेख