Hanuman Chalisa

दिवाली पर पहनें ये ड्रेस और पाएं परफेक्ट ट्रेडिशनल लुक, अपनाएं फेस्टिव ड्रेसिंग टिप्स

Webdunia
दिवाली का त्योहार नजदीक है और ऐसे में फेस्टिव सीजन के समय ट्रेडिशनल ड्रेस ही परफेक्ट होते हैं। खासकर दिवाली के मौके पर तो लड़कियां ट्रेडिशनल लुक ही कैरी करना ज्यादा पसंद करती हैं। वहीं ट्रेडिशनल लुक मतलब साड़ी, लहंगा और सलवार सूट के बारे में सबसे पहले विचार आता है। लेकिन अगर आप साड़ी, लहंगा, सलवार सूट पहनकर बोर हो चुकी हैं और चाहती हैं कि इस दिवाली पर कुछ डिफरेंट ट्रेडिशनल ड्रेस ट्राई करना तो शरारा आपके लिए बेहतरीन है। इस वक्त खासकर लड़कियां शरारा ड्रेस को काफी पसंद भी कर रही हैं। वहीं यदि दिवाली के दिन आप एकदम परफेक्ट लुक पाना चाहती हैं तो आपको शरारा जरूर ट्राई करना चाहिए। आइए जानते हैं शरारा लुक्स के बारे में...
 
ब्लैक एंड व्हाइट शरारा
 
अगर दिवाली के दिन आप सिम्पल ट्रेडिशनल लुक चाहती हैं तो आप कॉटन का ब्लैक एंड व्हाइट शरारा ट्राई कर सकती हैं। इसके साथ ही आप हल्का-सा मेकअप कर सकती हैं, साथ ही हैवी झूमके भी कैरी कर सकती हैं।
 
लाइट पर्पल शरारा
 
इस दिवाली स्टाइलिश दिखना चाहती हैं तो पर्पल कलर का शरारा ट्राई कर सकती हैं और इसके साथ आप ईयररिंग्स कैरी कर सकती हैं और गोटा लगा हुआ दुपट्टा कैरी कर सकती हैं।
 
गोल्डन शरारा
 
अगर दिवाली के दिन आप थोड़ा हैवी लुक में रहना चाहती हैं तो आपको गोल्डन शरारा ट्राई करना चाहिए। ये आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देगा। आप कुर्ते को स्लीवलेस भी रख सकती हैं। इसके अलावा इससे मैच करता हुई ईयररिंग्स भी कैरी कर सकती हैं।
 
व्हाइट शरारा
 
फेस्टिवल सीजन में व्हाइट शरारा एक बेहतरीन विकल्प है। यह आपको एलीगेंट और परफेक्ट लुक देगा। आप चाहें तो व्हाइट शरारा के साथ ब्लैक मेटल की ईयररिंग्स कैरी कर सकती हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

सभी देखें

नवीनतम

World No Tobacco Day: विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2026: एक कदम तंबाकू से दूर, हजार कदम स्वास्थ्य की ओर

Ahilyabai Holkar जयंती: नारी शक्ति, न्याय और सेवा का प्रतीक महारानी अहिल्याबाई होलकर

Famous works of Nehru: जवाहरलाल नेहरू के 5 ऐसे बड़े कार्य जो नहीं कर सकता था कोई दूसरा पीएम

Savarkar Jayanti 2026: वीर सावरकर जयंती: काला पानी की यातनाएं झेलने वाले वीर क्रांतिकारी की गाथा

10 things about Nautapa: नौतपा से जुड़ी 10 खास बातें

अगला लेख