Fashion Tips : करवा चौथ पर क्या है इस बार का फैशन ट्रेंड्स

Webdunia
रविवार, 1 नवंबर 2020 (20:00 IST)
करवा चौथ का दिन हर सुहागिन महिला के लिए बेहद खास होता है। करवा चौथ पर महिलाएं निर्जला व्रत कर अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती है। इस खास अवसर पर श्रृंगार का भी अपना ही एक महत्व होता है। इस दिन हर महिला सबसे खूबसूरत नजर आना चाहती है। ताकि पति की निगाहें उन्ही पर टीकी रह जाएं। जिसके लिए शोरजोर से शॉपिंग भी वे शुरू कर देती है। वहीं एक परफेक्ट ट्रेडिशनल लुक के लिए आउटफिट का सही चुनाव बेहद जरूरी होता है। तो आइए जानते है इस बार के करवा चौत पर क्या फैशन ट्रेंड्स है, ताकि आप किसी से पीछे न रह जाएं। आइए जानते हैं..
 
सदाबहार साड़ी
 
किसी भी ट्रेडिशनल ओकेशन पर साड़ी महिलाओं और लड़कियों की पहली पसंद होती है और साड़ी सदाबहार भी होती है। इसलिए इस बार भी करवा चौथ पर ट्रेडिंग फैशन में साड़ी इन हैं। आप इस करवा चौथ पर प्लेन या फिर हल्के वर्क वाली साड़ी पहन सकती है इसके साथ हैवी ब्लॉउज कैरी करें। वहीं आप नेट या शिफॉन की हल्के वर्क वाली साड़ी  का चुनाव कर सकती है। लेकिन ख्याल रखें आपका ब्लॉउज हैवी होना चाहिए। न्यूड कलर काफी ट्रेंड में बने हुए है, तो आप इनको चुन सकती है। साड़ी के साथ हैवी झुमके जरूर पहनें।
 
अनारकली सूट 
 
अनारकली सूट सिंपल और सोबर लुक के साथ आपको बिलकुल परफेक्ट लुक देता है। और इस सूट का चलन कभी पुराना हो ही नहीं सकता है। यह आपको रॉयल लुक देने में मदद करता है। आप अनारकली सूट में महरून कलर या रेड कलर ट्राई कर सकती है। फ्लोर लेंथ अनारकली सूट के साथ आप हैवी इयरिंग कैरी कर सकती है। इसी के साथ डार्क कलर की लिपस्टिक भी आप लगाएं ये आपको एक बेहतरीन लुक देगा।
 
प्लाजो सूट से पाएं एलिगेंट लुक
 
अगर इस करवा चौथ कुछ अलग ट्राई करना चाहती है, तो प्लाजो सूट आपके लिए है। आप प्लेन प्लाज़ो सूट के साथ हैवी बनारसी या सिल्क का दुपट्टा कैरी कर सकती हैं। साथ ही हैवी झुमके जरूर पहने। लाइट सा मेकअप करें, लेकिन लिपस्टिक आप डार्क ही लगाएं। आप चैरी रेड कलर की लिपस्टिक ट्राई कर सकती है।
 
धोती स्टाइल लुक
 
इस करवा चौथ आप   इंडो-वेस्टर्न लुक पर भी जा सकती है। आजकल धोती स्टाइल पैंट के साथ कुर्ती या ट्यूनिक का काफी चलन है। इस ड्रेस को कैरी करने के बाद आप बिलकुल डिफरेंट लुक पा सकती है। इसके साथ ही आप स्मोकी आई मेकअप कर सकती हैं। और एक सुंदर सा नेकपीस ट्राई कर सकती हैं।
 
लहंगा
 
एक परफेक्ट और बेहतरीन लुक पाने के लिए लहंगा तो सबसे बेस्ट ऑपशन है। यदि आपकी नई-नई शादी हुई है, तो आपको इस करवा चौथ लहंगा पहनना चाहिए। वहीं आप अपने पुराने ब्लाउट की जगह आप एक नया ब्लाउज नई स्टाइल में स्टीच करवा सकती है। जिससे आपके लंहगे में नई जैसी चमक आ जाएं। ये आप तब कर सकती है जब आप अपने पुराने लहंगे को ही पहनने का मन बना रही हो।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

गर्भवती महिलाओं को क्यों नहीं खाना चाहिए बैंगन? जानिए क्या कहता है आयुर्वेद

हल्दी वाला दूध या इसका पानी, क्या पीना है ज्यादा फायदेमंद?

ज़रा में फूल जाती है सांस? डाइट में शामिल ये 5 हेल्दी फूड

गर्मियों में तरबूज या खरबूजा क्या खाना है ज्यादा फायदेमंद?

पीरियड्स से 1 हफ्ते पहले डाइट में शामिल करें ये हेल्दी फूड, मुश्किल दिनों से मिलेगी राहत

चार चरणों के मतदान में उभरी प्रवृत्तियां काफी संकेत दे रही है

ऑफिस में बैठे-बैठे बढ़ने लगा है वजन?

Negative Thinking: नकारात्मक सोचने की आदत शरीर में पैदा करती है ये 5 बीमारियां

नॉर्मल डिलीवरी के लिए प्रेगनेंसी में करें ये 4 एक्सरसाइज

अगला लेख