Hanuman Chalisa

Karwa Chauth Hair Accessories : बालों की 5 एसेसरीज देगी परफेक्ट इंडियन लुक

Webdunia
hair accessories ideas
 
सुहागिन महिलाओं का खास त्योहार यानी करवा चौथ पर्व वर्ष 2022 में 13 अक्टूबर, गुरुवार को मनाया जा रहा है। करवा चौथ (Karwa Chauth 2022) एक ऐसा पवित्र त्योहार है, जब महिलाएं अपने पति के लिए पूर्ण रूप से 16 श्रृंगार करती है। नवरात्रि के बाद से महिलाएं करवा चौथ की तैयारियों में लग जाती है। क्‍योंकि इन दिनों उन्हें बहुत सारी शॉपिंग करना होती है। देखा जाए तो यूनिक स्टाइल फॉलो करने पर आपका अलग ही लुक सामने आता है। 
 
जी हां, फिर वह आप मेकअप, साड़ी, ड्रेस स्टाइल को अलग-अलग तरह से फॉलो करें। तो आइए जानते हैं बालों में कौन-सी अलग-अलग एसेसरीज आप लगा सकते हैं जो आपको इस करवा चौथ पर एकदम अलग लुक तो देगी ही, और पति भी देखकर कहेंगे कितनी खूबसूरत लग रही हो तुम आज-
 
1. फैंसी हेयर पिन्स- जी हां, यह काफी खूबसूरत लगते हैं। आप इन्हें खासकर खुले बालों के साथ लगा सकते हैं। जो मोती, स्टोन, ग्लिटर, सॉटन और अलग-अलग फैब्रिक के रूप में आते हैं। इसी के साथ नरम तार में भी एसेसरीज आती है जिन्हें अपनी हेयर स्टाइल के अनुसार मोड़ कर लगा सकते हैं। साथ ही आप चाहे तो हेयर बैंड की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
 
2. हेयर चेन- इसका किसी भी तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है। आप खुले बाल रखते हैं तो पीछे की साइड या साइड में लगा सकते हैं। जुड़ा बनाकर लगा सकते हैं। यह लगाने पर खूबसूरत भी लगेगा। और इस करवा चौथ कुछ नया लुक दिखेगा।
 
3. फूलों से बनी एसेसरीज- आज के वक्त में बालों में असली फूलों का बंच लगाने का काफी ट्रेंड चल रहा है। खासकर कर गुलाब के फूल, ये काफी अधिक पसंद किए जा रहे हैं। गुलाब के फूल या छोटे-छोटे फूल। अगर आप बंच नहीं लगा सकती है तो साइड में भी एक गुलाब का फूल लगा सकती है। ये आपको स्‍टाइलिश और फेब लुक देगा। 
 
 
4. बालों की चोटी- जी हां, अगर आपके बाल लंबे हैं तो बालों को गूंथ कर बालों की अलग-अलग प्रकार की चोटी पर लगाने की एसेसरीज अलग से आती है। वह आपको डिफरेंट लुक देंगी। साथ ही बड़े बालों पर वह काफी खूबसूरत लगती है। यह गोल्ड और सिल्वर दोनों तरह से उपलब्ध होती है। अगर आप पूरी चोटी नहीं लगाना चाहती है तो छोटे -छोटे बीट्स भी लगा सकती है।
 
5. हेयर ब्रोच- त्योहारों में महिलाओं को काम अधिक होते हैं क्‍योंकि वे हर काम को पूरी रीति-रिवाज से करती है। इस दौरान अधिक टाइम नहीं मिल पाता है। ऐसे में अगर आप जल्‍दी-जल्‍दी में सिंपल जुड़ा बना रही है तो यह हेयर ब्रोच आपके बहुत काम आएगा। आप इसे सिर में लगा सकती है। यह आपके सिंपल हेयर स्टाइल में जान डाल देंगा।

karwa chauth 2022
 


ALSO READ: करवा चौथ पर खास अंदाज में लगाएं सिंदूर, दिखेंगी सुंदर

ALSO READ: करवा चौथ : 5 फटाफट Hair Style जो आपको देंगे परफेक्ट लुक

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

भारतीय नौसेना के लिए जर्मन पनडुब्बियां, जो मुंबई में बनेंगी

भोजशाला: सत्य अतीत, सनातन की न्यायिक जीत

World Telecommunication Day 2026: विश्व दूरसंचार दिवस क्यों मनाया जाता है?

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

अगला लेख