Hanuman Chalisa

Monsoon Fashion Tips : मॉनसून सीजन में कैसे आप लग सकती हैं फैशनेबल, जानिए फैशन टिप्स

Webdunia
मॉनसून का मौसम जहां आपको चिलचिलाती गर्मी व धूप से राहत देता है, वहीं हर तरफ हरियाली और प्रकृति की खूबसूरती मन को भी बहुत भाती है। लेकिन इस बारिश के मौसम में आपको अपने फैशन में बदलाव करने की भी जरूरत है, क्योंकि बरसात का मौसम अपने साथ-साथ नमी भी लेकर आता है। यदि आप अपने पहनावे में बदलाव नहीं करती हैं तो यह आपको परेशान भी कर सकता है। इसलिए थोड़ा बदलाव तो जरूरी है।
 
तो आइए जानते हैं इस मॉनसून सीजन में कैसे आप लग सकती हैं फैशनेबल?
 
बारिश के मौसम में शिफॉन, पोली जॉर्जेट और कॉटन मटेरियल की साड़ियां आपके लिए अच्छा विकल्प हैं। यह आपको फ्रेश तो महसूस करवाती ही हैं, साथ ही बारिश के मौसम में कपड़े न सूखने जैसी परेशानी भी आपकी इन मटेरियल में नहीं होगी, क्योंकि इन्हें सूखने के लिए भी ज्यादा समय की आवश्यकता नहीं होती।
 
चेक्स प्रिंट में लाइटवेट कुर्ती। अपने मॉनसून फैशन कलेक्शन में आप इस स्टाइल को अपडेट कर सकते हैं।  यह स्टाइल एकदम परफेक्ट रहेगा।
 
ब्रॉड प्रिंट डिजाइन इस मौसम के लिए परफेक्ट है। इसमें आप ग्रे कलर का चुनाव कर सकती हैं, साथ ही इसके साथ पोलका डॉट वाला ब्लाउट टिमअप कर सकती हैं।
 
शिफॉन साड़ी अधिकतर महिलाओं को पसंद आती है। बांधनी प्रिंट में शिफॉन साड़ी आप ले सकती हैं। यदि इस मटेरियल में ब्लैक कलर हो तो फिर बात ही क्या? आप डार्क कलर का चुनाव करें। इससे बारिश में कपड़े खराब होने के डर से भी आप परेशान नहीं होंगी।
 
लॉन्ग कुर्ती में आप अनारकली स्टाइल ट्राय कीजिए। मॉनसून के खूबसूरत मौसम में यह फ्लोरल प्रिंट तो बहुत ही शानदार दिखेगा।
 
लाइटवेट में आपको अगर आपको एक बेहतरीन साड़ी की तलाश है तो यह साड़ी आपके लिए बेहतर विकल्प है। हाल्फ एंड हाल्फ पैटर्न में प्रिंटेड स्टाइल।
 
मॉनसून में कढ़ाई वाली कुर्ती आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाती है। कढ़ाई वाली नेटेड कुर्ती में आप ग्रीन, ब्लू, ब्लैक कलर पहन सकती हैं।
 
वहीं आप डेली वियर में पहनने के हिसाब से जॉर्जेट साड़ी ले सकती हैं। इसमें आप डार्क और प्रिंटेड साड़ी को चुन सकती हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

भारतीय नौसेना के लिए जर्मन पनडुब्बियां, जो मुंबई में बनेंगी

भोजशाला: सत्य अतीत, सनातन की न्यायिक जीत

World Telecommunication Day 2026: विश्व दूरसंचार दिवस क्यों मनाया जाता है?

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

अगला लेख