Dharma Sangrah

बजट पेश करते समय बेहद खास होती हैं निर्मला सीतारमण की साड़ी, जानें हर रंग का महत्व

बजट पेश करते समय हर साल बदलती हैं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपना लुक

WD Feature Desk
Nirmala Sitharaman Saree
  • निर्मला सीतारमण ने पहली बार बजट पेश करते समय पिंक साड़ी पहनी थी।
  • बजट 2020 में उन्होंने ने पिली रंग की साड़ी पहनी थी जिसमें गोल्डन बॉर्डर था।
  • इस साल के बजट को पेश करते समय उन्होंने हैंडलूम नीली रंग की साड़ी पहनी है।
Budget 2024 : साल 2024 का अंतरिम बजट वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया (Nirmala Sitharaman Budget 2024) और आपको बता दें कि निर्मला सीतारमण का यह छठा बजट होगा। इस साल भी फरवरी 2024 को सुबह 11 बजे बजट पेश किया गया है। इसके साथ ही पहली बार उन्होंने बजट 2019 को पेश किया था। देश के लिए 1 फरवरी बहुत खास होता है क्योंकि आर्थिक रूप से यह दिन देश के लिए बहुत ज़रूरी है। 2019 से लेकर अब तक निर्मला सीतारमण ही बजट पेश करती हुई आई हैं। ALSO READ: वित्तमंत्री सीतारमण बोलीं, 2047 के लक्ष्य में सभी का विकास होगा सुनिश्चित
 
आपने नोटिस किया होगा कि हर साल बजट पेश करने के लिए निर्मला सीतारमण खास साड़ी पहनती हैं। इनकी साड़ियों का कलेक्शन बहुत यूनिक और खास होता है। ऐसे में वह सिल्क से लेकर हैंडलूम तक कई साड़ियां पहन चुकी हैं (Nirmala Sitharaman Saree on Budget Day)। साथ ही हर साल इनकी साड़ियों का रंग भी बहुत महत्वपूर्ण है। तो आइए जानते हैं Nirmala Sitharaman Saree Collection के बारे में...

1. पिंक गोल्ड बॉर्डर वाली साड़ी (2019-2020)
निर्मला सीतारमण ने 2019 में पहली बार बजट पेश करते समय सिंपल पिंक साड़ी पहनी थी। इस साड़ी में गोल्ड बॉर्डर था और इसे मंगलगिरी साड़ी कहा जाता है। यह काफी ट्रेडिशनल और फॉर्मल साड़ी है। गुलाबी रंग को ठहराव और गंभीरता का प्रतीक माना जाता है। गोल्डन बॉर्डर इस साड़ी को खास बनाता है।

2. पिली गोल्डन साड़ी (2020-2021)
बजट 2020 पेश करते समय निर्मला सीतारमण ने पिली रंग की साड़ी पहनी थी जिसमें गोल्डन बॉर्डर था। ध्यान से देखा जाए तो यह साड़ी सिल्क की है जिसमें हरे रंग का बारीक काम किया गया है। सिंपल साड़ी में गोल्डन बॉर्डर बहुत एलिगेंट नज़र आता है। पीला रंग शुभ भी माना जाता है।

3. लाल और सफेद रंग की साड़ी (2021-22)
बजट 2021 पेश करते समय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सफेद और लाल रंग के कॉम्बिनेशन वाली साड़ी पहनी थी। इस साड़ी को पोचांपल्ली साड़ी कहा जाता है जो सिल्क फैब्रिक से बनती है। इस साड़ी में छोटे-छोटे प्रिंट बने हुए हैं और यह काफी क्लासिक लुक है। सफेद और लाल रंग शक्ति और संकल्प का प्रतीक माना जाता है।

4. ब्राउन रंग की साड़ी (2022-23)
बजट 2022 पेश करते समय निर्मला सीतारमण ने बोरवन रंग की सुंदर साड़ी पहनी थी। इस साड़ी में सफेद रंग से डिटेलिंग की गई थी और यह काफी ट्रेडिशनल लुक है। ब्राउन रंग सुरक्षा का प्रतीक है। साथ ही यह रंग काफी यूनिक और खास है।

5. ब्लैक बॉर्डर रेड साड़ी (2023-24)
पिछले साल यानी बजट 2023 में निर्मला सीतारमण ने रेड कलर की साड़ी पहनी थी जिसमें ब्लैक कलर का बॉर्डर था। यह काफी ट्रेडिशनल साड़ी है जिसमें गोल्डन कलर का बॉर्डर भी मौजूद है जो इस साड़ी को और भी खुबसूरत बनाता है। इस रंग का कॉम्बिनेशन शौर्य और शक्ति का प्रतीक है।

6. हैंडलूम नीली रंग की साड़ी (2024-25)
इस साल के बजट को पेश करते समय निर्मला सीतारमण ने हैंडलूम वाली नीली रंग की साड़ी पहनी हैं। यह साड़ी हैंडलूम है और इसमें कसूती का काम किया गया है। इस साड़ी में फ्लोरल वर्क किया गया है और यह हैवी सिल्क फैब्रिक से बनी हुई है। नीला रंग प्रेरणा और ज्ञान का प्रतीक है।

Image Credit: Social Media

ALSO READ: Budget 2024: मोदी सरकार के अंतरिम बजट की 10 बड़ी बातें

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

क्या आपका फर्स्ट वेलेंटाइन डे है, तो ऐसे करें Valentine Week को सेलिब्रेट

Kiss Day 2026: प्यार जताने के सही मायने और जरूरी सीमाएं

Hug Day 2026: गले लगाने का सही तरीका और ये बड़ी गलतियां न करें

वेलेंटाइन डे पर प्रेरक प्रेम कविता: प्रेम का संकल्प

Valentine Day Essay: वेलेंटाइन डे पर बेहतरीन निबंध हिन्दी में

सभी देखें

नवीनतम

Low Blood Sugar: हाइपोग्लाइसीमिया, बॉडी में शुगर कम होने पर क्या लक्षण महसूस होते हैं?

Teddy Day 2026: पार्टनर को खुश करने के टिप्स और जरूरी सावधानियां

शबरी की भक्ति से रामराज्य का मार्ग

Valentine Day 2026: इस दिन क्या करें और किन गलतियों से बचें

Chocolate Day 2026: इस तरह दें चॉकलेट, वरना बिगड़ सकता है मूड

अगला लेख