इन दिनों फ्लोरल, पर्ल और पेपर जूलरी का है ट्रेंड

Webdunia
जूलरी की बात करें तो सबसे पहले मन में सोने-चांदी के गहने आते हैं, ये हमेशा से ही महिलाओं की पहली पसंद रहे हैं। वैसे जूलरी का मतलब सिर्फ सोना या चांदी नहीं है, इसके अलावा भी कई सामग्री से गहनों को तैयार किया जा रहा है। इन दिनों लड़कियों व महिलाओं को लेटेस्ट ट्रेंड के अनुसार फ्लॉवर, पर्ल और पेपर जूलरी खूब जंच रही हैं।
 
इन जूलरी को आप किसी भी अवसर पर बिना किसी चोरी होने के डर के पहन सकती हैं, साथ ही ये बजट फ्रेंडली भी होती हैं। आइए, जानते हैं इनके बारे में :
 
1. फ्लोरल जूलरी :
इस तरह की जूलरी में ईयरिंग्स, रिंग्स, नेकलेस, रानी हार, कमरबंद, बाजूबंद, मांगटीका से लेकर हाथफूल आदि सभी ताजा फूलों के बने होते हैं। 4-5 घंटे तक इनकी ताजगी बनी रहती है। ये पूरी तरह से लाइट वेट होती हैं, इसलिए ये पहनने में बेहद आरामदायक होती हैं। इन दिनों दुल्हन अपनी मेहंदी और हल्दी जैसी रस्‍मों में फ्लोरल जूलरी पहना ही पसंद कर रही हैं।
 
2. पर्ल जूलरी :
पर्ल यानी कि मोती, इस तरह की जूलरी में सभी आभूषण पर्ल और स्टोन्स को चुनकर खूबसूरती से बनाए जाते हैं। ये पहनने पर आपको रॉयल लुक देते हैं। इस तरह की जूलरी हर छोटे से लेकर बड़े अवसर के लिए फिट बैठती हैं।  
 
3. पेपर जूलरी :
कई महिलाओं को मेटल के आभूषण से एलर्जी जल्दी हो जाती है, उनके लिए पेपर जूलरी अच्छा विकल्प है। इनकी कीमत भी काफी कम होती है, ऐसे में आप इन्हें अपनी ड्रेस के अनुसार अलग-अलग कलर सिलेक्ट कर खरीद सकती हैं।

ALSO READ: जानिए, अपनी बॉडी शेप के अनुसार कैसे करें कपड़ों का चयन

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

होली का रंग नहीं पड़ेगा स्किन पर भारी, यह घरेलू नुस्खा है सबसे असरदार

होली में अलग-अलग रंगों से खेलने का महत्व

रंगों की वर्षा, गुलाल की फुहार... होली के इन संदेशों को भेजकर मनाइए रंगों का त्योहार

होली खेलने से पहले अपनी स्किन पर लगाएं ये प्रोटेक्टिव परत, रंगों से नहीं होगा नुकसान

होली खेलने का है शौक लेकिन बालों की है चिंता तो अपनाएं ये हेअर केअर टिप्स, रंगों से नहीं होंगे बाल खराब

सभी देखें

नवीनतम

22 मार्च: जल है तो कल है...विश्व जल संरक्षण दिवस पर निबंध, 2025 में क्या है जल दिवस की थीम

इम्युनिटी बढ़ाने के साथ दिन भर तरोताजा रखेंगे ये गोल्डन आइस क्यूब, जानिए कैसे तैयार करें

नागपुर पर एक कविता

दो अफवाहें जिनसे सुलगा नागपुर, सरकार और शहर दोनों आपके, फिर हिंसा की साजिश का आरोप किस पर लगा रही बीजेपी?

गेहूं कटाई से बाजार तक बरतें सावधानी

अगला लेख