Hanuman Chalisa

वेडिंग सीजन 2017 : इस बार दुल्हन परिधानों में दिखेगी उदयपुर की झलक

Webdunia
उदयपुर शहर डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए बहुत ही आकर्षक जगह है यह तो आपने सुना ही होगा, पर इस बार आप अपनी शादी के खास परिधान में भी उदयपुर की खूबसूरती को निखार सकते है। जी हां, वेडिंग सीजन 2017 का नया ब्राइडल कलेक्शन जो कि उदयपुर की सुंदरता से प्रेरित होकर डिज़ाइन किया गया है, दुल्हन के लिए एकदम परफेक्ट है। 
 
इस साल का ब्राइडल कलेक्शन उदयपुर की सिग्नेचर डिजाइंस से बुना गया है। पेस्टल और फ्लॉवर्स का ये नया लुक कुछ हटकर होने के साथ ही बेहद खूबसूरत भी है। महीन ब्लाऊज़ पर जरदोसी और ज़री की कारीगरी, पच्चीकारी लेसेस और मेटालिकल लटकन के साथ आपका शादी का जोड़ा काफी आकर्षक लुक में तैयार हो सकता है। अगर आपकी पसंद सिंगल कलर शेड है तो लहंगे को मल्टी पैनल्ड का लुक देते हुए सीक्वेंस और जरदोसी वर्क्ड ब्लाउज और हैवी बॉर्डर नेट दुप्पट्टा एक परफेक्ट कॉम्बिनेशन होगा।


यही मल्टी पैनल्ड लहंगा आप अलग कलर टोन्स में भी डिज़ाइन करवा सकते है। अगर फ्लोरल प्रिंट्स आपकी पर्सनल पसंद है और इसे अपने पहनावे में कुछ यूनिक तरीके से शामिल करना चाह रहे हैं, तो गोल्डन कारीगरी से सजाए हुए ब्रॉड बॉर्डर्स और सिल्क फैब्रिक पर जाइंट (बड़े) प्रिंटेड फ्लोरल्स आपके लहंगे को  नेचुरल सॉफ्ट लुक देगा। इसे आप शीर फैब्रिक ब्लाउज या अपरंपरागत ब्लाउज कट के साथ पहन सकते हैं जो ब्राइडल लुक में हल्का सा वेस्टर्न रंग घोल देगा। अगर लहंगे के अलावा आप कोई दूसरा विकल्प ढूंड रहे हैं, तो फ्लोरल फैब्रिक और नेट पर जरदोसी वर्क के साथ आप बेहतरीन कॉम्बिनेशन तैयार करवा सकते है।
 
इसी के साथ दुल्हनें अपनी मां के खजाने से भी खूबसूरत लहंगे डिज़ाइन करवा सकती है जैसे कि पुराने समय में फ्लोरल प्रिंट की शिफॉन साड़ी ट्रेंड में हुआ करती थी, इन साड़ियों से दुप्पटे डिज़ाइन कराए जा सकते हैं। दुप्पटे की किनारियों पर सिल्वर या गोल्डन शिमरी लेस और कुंदन, ज़री की कारीगरी से हाईलाइट किया जा सकता है। इसी के साथ ही पुरानी सिल्क की साड़ियों में से लहंगे और ब्लाउज भी डिज़ाइन किए जा सकते हैं, वो भी सिर्फ थोड़े से इनोवेशन और कुछ नए एलिमेंट्स के साथ।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

गर्मी में यदि लू लग जाए तो करें ये घरेलू उपचार

Vastu tips: किराए के घर में रह रहे हैं? तो जान लें ये 8 वास्तु टिप्स, जो बदल देंगे आपकी किस्मत

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सफर में गर्मी से बचना है? अपनाएं ये 5 आसान देसी उपाय, नहीं होगा हीट स्ट्रोक

Summer health tips: गर्मी में धूप से बचने के 10 प्रभावी उपाय

सभी देखें

नवीनतम

Watermelon Granita: तरबूज के छिलकों को फेंकने से पहले देखें यह रेसिपी, बन जाएगी शानदार डिश

Lord Shantinath jayanti: जैन धर्म के 16वें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ की जयंती

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

स्वस्थ एवं सशक्त भारत की बुनियाद बनेगा 'स्वस्थ भारत पोर्टल'

अगला लेख