श्रावण फूड : आज फलाहार में बनाएं Tasty पनीर कटलेट, पढ़ें सरल विधि

Webdunia
Fast Food
सामग्री : 
 
250 ग्राम फ्रेश पनीर, 1/2 कप सिंघाड़े का आटा, 2-3 हरी मिर्च, 1/2 चम्मच सूखा पुदीना पाउडर, 1/2 नींबू का रस, तेल, हरा धनिया बारीक कटा हुआ, स्वादानुसार सेंधा नमक।
 
विधि : 
 
पनीर कटलेट बनाने के लिए सबसे पहले पनीर को किसनी से कद्दूकस करें। हरी मिर्च बारीक काट लें। अब सिंघाड़े का आटा छान लें और पनीर और हरी मिर्च उसमें डाल दें। 
 
अब बची सामग्री यानी कि सूखा पुदीना पाउडर, नींबू का रस, सेंधा नमक और बारीक कटा हरा धनिया डालें और उसके मनचाहे आकार में कटलेट बना लें। अब तवा गरम करके तेल लगाकर उन्हें दोनों तरफ से कुरकुरे सेंक लें। तैयार टेस्टी मिंट-पनीर कटलेट को हरी चटनी या दही के साथ पेश करें।

नोट : इसमें आप पुदीना उपयोग ना करना चाहे तो बिना पुदीना के भी कटलेट बहुत टेस्टी बनते हैं। 

- राजश्री कासलीवाल
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

क्या लैपटॉप गोद में रखने से महिलाओं को होती है फर्टिलिटी की समस्या? जानें कारण

गर्मियों में खुजली और रैशेज से बचाएगा नारियल से बना प्राकृतिक साबुन

टैनिंग हटाने में असरदार हैं चुकंदर से बने ये 5 फेस मास्क

वीगन डाइट लेने से शरीर में हो सकती है पोषक तत्वों की कमी

कैसे जानें कि आप हेल्दी हैं या नहीं? आयुर्वेद बताता है स्वस्थ रहने के ये 5 लक्षण

जन्मदिन विशेष : जानें मशहूर पर्वतारोही बछेंद्री पाल के बारे में रोचक बातें

क्या होता है डेवलपमेंट ट्रॉमा डिसऑर्डर? जानें बच्चों में दिखाई देने वाले इसके लक्षण

हिंदू धर्म के अनुसार चुनिए अपनी नन्ही परी का नाम, जानें इसके अर्थ

नन्ही-सी राजकुमारी के लिए चुनिए यूनीक और मीनिंगफुल नाम

अगला लेख