Hanuman Chalisa

नवरात्रि व्रत में कैसे बनाएं पौष्टिक फलाहार, जानिए 11 काम की बातें...

Webdunia
* नवरात्रि में कर रहे हैं नौ दिन के उपवास, तो जरा इन बातों पर ध्यान दें...

- संगिता मालू  

नवरात्रि फूड : 5 तरह के व्यंजन बनाने की सरल विधियां...
 
उपवास के दिन किचन में महिलाएं अन्य दिनों की अपेक्षा ज्यादा व्यस्त रहती हैं। सुबह से ही फलाहार जैसे साबूदाने की खिचड़ी, मूंगफली के तले हुए दाने, मेवे की मिठाइयां, आलू की टिक्की व ठंडाई आदि बनाने में व्यस्त रहती हैं। 
 
अधिकतर फलाहार गरिष्ठ, फाइबररहित व पौष्टिक नहीं रहते जिसके कारण दूसरे दिन ही अपच, गैस, खट्टी डकार, जी घबराना जैसी समस्या आम देखी जाती हैं। अगर कुछ विशेष बातों का फलाहार बनाते समय ध्यान रखा जाए तो फलाहार पौष्टिक तथा स्वाद व स्वास्थ्य की दृष्टि से बेहतर हो सकता है। 

मनभावन चटपटा कोकोनट पराठा
 
आइए जानें कैसे : - 
 
* साबूदाने की खिचड़ी में आलू की जगह लौकी किसकर मिलाएं। इससे खिचड़ी का स्वाद बढ़ने के साथ लौकी में फाइबर की अधिकता होने के कारण कब्जियत से भी बचाव भी हो जाता है।
 
* ठंडाई में स्किम्ड मिल्क (मलाईरहित दूध) व शक्कर की जगह शहद मिलाएं जिससे ठंडाई में वसा कम होगी। साथ ही शहद में उपस्थित आवश्यक मल्टी विटामिन शरीर को मिल सकेंगे।
 
* साबूदाने की खिचड़ी की जगह राजगीरे की खिचड़ी बना सकती हैं। यह ज्यादा स्वास्थवर्धक है।
 
* तले हुए आलू व मूंगफली की जगह दही व रायते का उपयोग करें।
 
* तले हुए गरिष्ठ फलाहार की जगह एक समय सिंघाड़े या कट्‍टू के आटे की चपाती, रायता व सब्जी लें।
 
* ज्यूस की जगह साबुत फलों कों शामिल करें।
 
* खाद्य पदार्थों को तलने की बजाए रोस्ट करके फलाहार में शामिल करें।
 
* फलाहारी पूड़ी की बजाए उसी आटे की इडली या डोसा बनाएं।
 
* सलाद, नारियल का पानी, छाछ, दही आदि को फलाहार में शामिल करें। यह पौष्टिकता से भरपूर, कम कैलोरीयुक्त व भूख शांत करने में सहायक होते हैं।
 
*  पानी पर्याप्त मात्रा में पिएं। 
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

सिर्फ एक अंडा! वैज्ञानिकों ने बताया दिमाग तेज करने का 'सीक्रेट फॉर्मूला'

पैरों की पिंडलियों को सुडौल और पतला करने हेतु आजमाएं ये 6 असरदार उपाय

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

सभी देखें

नवीनतम

Chhatrapati Shivaji Maharaj: 6 जून: श्रीमंत छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक दिवस पर विशेष

World Environment Day 2026: विश्व पर्यावरण दिवस का इतिहास और थीम, जानें कौन कर रहा है मेजबानी?

World Environment Day Wishes: विश्व पर्यावरण दिवस पर हरियाली का संदेश: शुभकामनाएं, विचार और प्रेरक पंक्तियां

Environment and Health: पर्यावरण और सेहत का क्या है कनेक्शन, जानें दोनों क्यों हैं एक-दूजे के लिए जरूरी

पेड़-पौधों का ज्योतिष कनेक्शन: 100 यज्ञों के बराबर पुण्य देता है सिर्फ एक पौधा! जानें किस्मत चमकाने वाली 11 जादुई बातें

अगला लेख