Hanuman Chalisa

मोरधन का सेहतमंद इडली-सांभर (देखें वीडियो)

Webdunia
सामग्री :
250 ग्राम मोरधन, 2-3 उबले आलू, आधा कप दही, 3-4 हरी मिर्च, अदरक का टुकड़ा, सेंधा नमक, थोड़ा-सा मीठा सोडा। 
 
सांभर की सामग्री :
2 बड़े चम्मच पिसी हुई मूंगफली, 1 आलू (उबला हुआ), आधा कप दही, हरी मिर्च व अदरक (पिसा हुआ), घी, जीरा, मीठा नीम, हरा धनिया, स्वादानुसार नमक। 
 
इडली बनाने की विधि :
इडली बनाने से 1 घंटे पूर्व मोरधन को भिगोकर रखें। तत्पश्चात उसमें आलू, हरी मिर्च व अदरक डालकर मिक्सी में पीस लें। नमक, दही डालकर घोल को 1-2 घंटे धूप में रख दें। अब उसमें सोडा मिलाएं और अच्छी तरह हिलाकर इडली के सांचे में घोल डालकर इडली बना लें। 
 
कैसे बनाएं सांभर : कड़ाही में 1 चम्मच घी गरम करके जीरा, मीठा नीम और अदरक-मिर्च का पेस्ट डालें। फिर दही में आलू, पिसी मूंगफली और नमक मिलाएं और कड़ाही में डाल दें। आवश्यकतानुसार पानी डालें। सांभर कितना गाढ़ा रखना है, यह अपने हिसाब से देख लें। अच्छी तरह उबाल लें। ऊपर से हरा धनिया डालकर गरमा-गरम इडली के साथ सांभर सर्व करें। 

ALSO READ: नवरात्रि एवं व्रत (उपवास) के व्यंजन : मूंगफली की ‍पौष्टिक बर्फी (देखें वीडियो)
 
नारियल की चटनी बनाने की विधि :
पाव टुकड़ा गीला नारियल (बारीक कटा हुआ), पाव कटोरी सिंके हुए मूंगफली के दाने, अदरक-मिर्च, हरा धनिया, सेंधा नमक, जीरा मिलाकर मिक्सी में पीस लें। अब उसमें दही डालें और उसे भी महीन पीस लें। एक अलग कटोरी में थोड़ा-सा तेल गरम करके राई तड़काएं और मीठा नीम डालें। इसे तैयार चटनी के ऊपर डालकर मिलाएं और इडली-सांभर के साथ तैयार चटनी सर्व करें। 
देखें वीडियो 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Hiccups Relief Tips: बार-बार हिचकी क्यों आती है? जानें कारण और आसान उपचार

इलाज आपकी थाली में, ध्यान नहीं दिया तो साइलेंट किलर साबित हो सकता है एनीमिया

घर संभालने वाली महिलाओं को 30 हजार; पर 'हाउस हसबैंड्स' का क्या?

भरपूर लाभ के लिए रोज करें मंडूकासन; जानिए इसे करने का सही तरीका

हिंदी साहित्य में पहेली के रूप में लिखी जाने वाली एक लयात्मक कविता: कह मुकरियां

सभी देखें

नवीनतम

Guru Hargobind Jayanti 2026: गुरु हरगोविंद सिंह जयंती: जानें उनके बताए सिद्धांत, जो आज भी हैं प्रासंगिक

राम मंदिर: सात्विकता, सुशासन और सनातन की अग्निपरीक्षा

Sant Kabir: अनपढ़ थे कबीर, फिर कैसे डिगा दी बड़े-बड़े पंडितों की गद्दी? सिकंदर लोदी भी टेक चुका था घुटने!

बॉलीवुड फ़िल्में जोड़ रही हैं भारत और लैटिन अमेरिका को

Diabetes Control Tips: बिना दवा के भी कंट्रोल हो सकती है शुगर! आजमाएं ये 10 जादुई और बेहद आसान घरेलू उपाय

अगला लेख