Hanuman Chalisa

श्रावण फूड : लाजवाब साबूदाने की खिचड़ी

Webdunia
Sabudana Khichadi
सामग्री :
 
250 ग्राम साबूदाना, पाव कटोरी मूंगफली के पिसे दाने, 100 ग्राम लौकी (घीया), आधा चम्मच जीरा, 4-5 पत्ता मीठा नीम, काली मिर्च पावडर आधा चम्मच, हरी मिर्च 2-3 बारीक कटी हुई, एक छोटा चम्मच शक्कर, सेंधा नमक स्वादानुसार, नींबू, बारीक कटा हरा धनिया एवं फलाहारी मिक्चर।
 
विधि :
 
साबूदाने की खिचड़ी बनाने से 3-4 घंटे पूर्व साबूदाने को भिगो कर रख दें। लौकी को कद्दूकस करें। एक कड़ाही में घी गरम करके उसमें जीरा, मीठा नीम व हरी मिर्च का छौक लगाएं। तत्पश्चात किसी हुई लौकी डाल दें। एक-दो मिनट भूनने के बाद साबूदाने और मूंगफली के दाने डाल दें और धीमी आंच पर पकाएं।

थोड़ी देर बाद नमक, काली मिर्च एवं शक्कर डालें एवं अच्छी तरह मिक्स कर लें। लीजिए तैयार है लाजवाब साबूदाने की खिचड़ी। हरा धनिया, फलाहारी मिक्चर और नींबू से सजाकर पेश करें। 
 
उपवास के दौरान खिचडी़ में लौकी डालने से उसका स्वाद तो बढ़ता ही है, लेकिन लौकी में फाइबर की अधिकता होने के कारण कब्जियत से भी आपका बचाव हो जाता है।
 
- राजश्री कासलीवाल 

ALSO READ: Shravan Recipe : लाजवाब चटपटा टिक्का, स्वाद ऐसा कि हर किसी के मन भाएं

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

World Telecommunication Day 2026: विश्व दूरसंचार दिवस क्यों मनाया जाता है?

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Watermelon Granita: तरबूज के छिलकों को फेंकने से पहले देखें यह रेसिपी, बन जाएगी शानदार डिश

Lord Shantinath jayanti: जैन धर्म के 16वें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ की जयंती

अगला लेख