Hanuman Chalisa

महाशिवरात्रि फलाहार : लौकी की बरफी और लौकी का हलवा, नोट कर लें फटाफट रेसिपी

Webdunia
Lauki ki Barfi
 

 
अगर आप भी महाशिवरात्रि का व्रत-उपवास रखने का सोच रहे हैं तो फलाहार के लिए ट्राय करें ये 2 खास रेसिपीज। जिसमें लौकी या घिया (दूधी) का उपयोग करके बनाए यह खास 2 मीठे व्यंजन। यह व्रत-उपवास में बहुत फायदेमंद है। पढ़े आसान विधियां... 
 
लौकी की बरफी-Lauki ki Barfi
 
सामग्री : 250 ग्राम ताजी लौकी, 150 ग्राम नारियल का बूरा, 200 ग्राम खोया, 300 ग्राम शकर, घी आवश्यकतानुसार, 100 ग्राम मेवा कतरन।
 
विधि : पहले लौकी (Lauki) को कद्दूकस करके रख लें। अब कढ़ाई घी डालकर गरम करें और किसी हुई लौकी डालकर 10 मिनट तक भूनें, ताकि उसका थोड़ा पानी सूख जाए। अब इसमें खोया डालकर थोड़ी देर अच्छी तरह चलाएं और शकर डालकर पकाएं। जब मिश्रण गाढ़ा होने लगे या जमने लायक हो जाए तो उसमें नारियल का बूरा डाल दें। अब एक थाली में घी का हाथ घुमा कर ऊपर से लौकी का तैयार मिश्रण और ड्रायफ्रूट्स की कतरन डालें और थाली को हिलाते हुए मिश्रण को पूरी थाली में अच्छीतरह एक जैसा फैला दें।

ठंडा होने पर अपने मनपसंद के साइज में बरफी काट लें। लीजिए आपके लिए तैयार है लाजवाब लौकी की बरफी। महाशिवरात्रि के पर्व पर भोलेनाथ को प्रसाद चढ़ाकर खुद भी खाएं और परिवार वालों को भी खिलाएं।

 
लौकी की हलवा-Lauki Halwa
 
सामग्री : 500 ग्राम लौकी/दूधी (कद्दूकस की हुई), 150 ग्राम शकर, 50 ग्राम खोया, 1/2 कटोरी मेवा कतरन, 2 बड़े चम्मच घी, 1/2 चम्मच इलायची पाउडर। 
 
विधि : लौकी का हलवा बनाना बहुत आसान है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही में घी गरम करके कद्दूकस की हुई लौकी (bottle gourd) को हल्का-हल्का भून लें और अलग रख दें। अब कड़ाही में थोड़ा-सा पानी डालें, साथ में शकर भी डालें और गर्म करने के लिए चढ़ा दें। जब शकर पूरी तरह पिघल जाए, तब इसमें लौकी डालकर चलाएं।

जब पानी बिल्कुल न रहे और चाशनी बनने लगे, तब इसमें मावा डालें। साथ में इलायची पाउडर डालें और अच्छी तरह चलाएं। ऊपर से मेवे की कतरन डालें और गरमा-गरम लौकी का हलवा (Lauki Halwa Recipe) फलाहार में उपयोग में लाएं। उपवास के दिनों में लौकी का हलवा खाना बहुत फायदेमंद है। 

Lauki Halwa

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

सभी देखें

नवीनतम

पृथ्वी और पर्यावरण पर कविता: काश प्रकृति भी बोल पाती

पोहा, समोसा खाकर हो गए हैं बोर तो नाश्ते में खाएं स्प्राउट्स चाट, 5 फायदे: Healthy Breakfast Ideas

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

1st June, Child protection day 2026: 1 जून, अंतरराष्ट्रीय बाल सुरक्षा दिवस आज, जानें महत्व, अधिकार और आवश्यक कदम

Nautapa Health Tips : नौतपा में सेहत का रखें खास ध्यान, अपनाएं ये आसान उपाय

अगला लेख