Hanuman Chalisa

सावन माह में व्रत में खा सकेंगे ये 6 साबूदाना रेसिपीज, जरूर ट्राय करें

Webdunia
Sabudana Recipes
 
व्रत का खान-पान या उपवास के व्यंजन के अंतर्गत आपके लिए प्रस्तुत हैं श्रावण मास (Shravan Month 2022) के विशेष पर्व पर साबूदाने से बनने वाली 6 फलाहारी व्यंजनों की लिस्ट और साथ ही पेश हैं उनको बनाने की सरल विधियां।

अगर आप श्रावण में व्रत रख रहे है और आप जॉब करते हैं तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि यहां दी गई सरल फलाहार रेसिपीज को आप आसान रीति से घर पर बना सकेंगे तथा बाजार से खरीदने से भी बच जाएंगे। यहां पढ़ें 6 डिशेज बनाने की जानकारी- 
 
साबूदाना से बनाएं ये सरल डिशेज : Shravan Food 6 Dishes
 
- क्रिस्पी साबूदाना कटलेट
- टेस्टी साबूदाना खिचड़ी विथ घीया
- चटपटा क्रिस्पी साबूदाना बड़ा
- चटपटी साबूदाना पूरी
- साबूदाना खीर
- सिंपल साबूदाना खिचड़ी 
 

1. क्रिस्पी साबूदाना कटलेट
 
सामग्री : 250 ग्राम उबले हुए आलू, 1 कप साबूदाना, सेंधा नमक व काली मिर्च पाउडर (अपने स्वादानुसार), 1/2 कप भुनी मूंगफली, 2-3 हरी मिर्च, 1/2 कप बारिक कटा हरा धनिया, 1/2 नींबू, तलने के लिए तेल।
 
विधि : सबसे पहले साबूदाने को धोकर पानी में भिगो दें। थोड़ी देर बाद इसका पानी निथारकर 1-2 घंटे के लिए रख दें। अब मूंगफली को दरदरा पीस लें और आलू को छीलकर मैश करें। इसमें साबूदाना, बारीक कटी हरी मिर्च, हरा धनिया, सेंधा नमक, काली मिर्च पाउडर, नीबू का रस तथा पिसी मूंगफली डालकर अच्छी तरह मिलाएं और मिश्रण तैयार कर लें।
 
 
अब एक कड़ाही में तेल गर्म करें। साबूदान-आलू के मिश्रण की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर हल्का सा चपटा कर दें। अब इन्हें धीमी आंच पर सुनहरा होने तक तलें। लीजिए मजेदार चटपटे साबूदाना कटलेट तैयार हैं। अब हरी चटनी के साथ गरमा-गरम पेश करें।

2. लाजवाब साबूदाना खिचड़ी विथ घीया
 
 
सामग्री : 250 ग्राम साबूदाना, पाव कटोरी मूंगफली के पिसे दाने, 100 ग्राम लौकी (घीया), आधा चम्मच जीरा, 4-5 पत्ता मीठा नीम, काली मिर्च पावडर आधा चम्मच, हरी मिर्च 2-3 बारीक कटी हुई, एक छोटा चम्मच शक्कर, सेंधा नमक स्वादानुसार, नींबू, बारीक कटा हरा धनिया एवं फलाहारी मिक्चर।
 
विधि : साबूदाने की खिचड़ी बनाने से 3-4 घंटे पूर्व साबूदाने को भिगो कर रख दें। लौकी को कद्दूकस करें। एक कड़ाही में घी गरम करके उसमें जीरा, मीठा नीम व हरी मिर्च का छौक लगाएं। तत्पश्चात किसी हुई लौकी डाल दें। एक-दो मिनट भूनने के बाद साबूदाने और मूंगफली के दाने डाल दें और धीमी आंच पर पकाएं।

 
थोड़ी देर बाद नमक, काली मिर्च एवं शक्कर डालें एवं अच्छी तरह मिक्स कर लें। लीजिए तैयार है लाजवाब साबूदाने की खिचड़ी। हरा धनिया, फलाहारी मिक्चर और नींबू से सजाकर पेश करें। उपवास के दौरान खिचड़ी में लौकी डालने से उसका स्वाद तो बढ़ता ही है, लेकिन लौकी में फाइबर की अधिकता होने के कारण कब्जियत से भी आपका बचाव हो जाता है।

3. चटपटी साबूदाना पूरी
 
सामग्री : एक कटोरी साबूदाना (भीगा हुआ), 1 कटोरी सिंघाड़े का आटा, दो उबले आलू, दो बारीक कटी हरी मिर्च, थोड़ा-सा हरा धनिया बारीक कटा हुआ, सेंधा नमक, काली मिर्च पावडर, आवश्‍यकतानुसार तेल।

 
विधि : आलू को मैश कर सिंघाड़े के आटे में मिला लें। बाकी सभी वस्तुएं भी आटे में डालकर अच्छी तरह मिला लें। थोड़ा पानी डालकर आटे जैसा गूंथ लें। अब हाथ पर पानी लगाकर छोटी-छोटी लोई तोड़कर पूड़ी का आकार दें। तवे को चिकना करें। अब इस पूरी को तवे पर पराठे जैसा तल लें।

जब पूरी अच्छी तरह सिंक जाए तो इसे दही के साथ पेश करें। अगर आप तली हुई पूरी बनाना चाहते हैं तो एक कड़ाही में तेल अथवा घी गरम करके कुरकुरी पूरियां तल लें और दही का रायता और हरी चटनी के साथ सर्व करें।

4. साबूदाना खीर

 
सामग्री : 1 लीटर फुल क्रीम दूध, 1/2 कप साबूदाना, 150 ग्राम शकर, 1/4 कटोरी काजू-पिस्ता, बादाम की कतरन, 3-4 केसर के लच्छे, 1 चम्मच पिसी इलायची, 2 छोटे चम्मच कन्डेंस्ड मिल्क।
 
विधि : खीर बनाने से एक-दो घंटे पूर्व साबूदाने को धोकर भीगो दें। अब एक बर्तन में दूध को गरम कर अच्छा उबलने दें। तत्पश्चात एक अलग कटोरी में एक छोटा चम्मच गरम दूध लेकर केसर गला दें। अब उबल रहे दूध में भीगा हुआ साबूदाना डाल दें और लगातार चलाते हुए धीमी आंच पर पकाएं। 
 
एक अलग कटोरी में कन्डेंस्ड मिल्क घोलकर दूध में मिला दें। अब साबूदाने को तब तक पकाएं जब तक कि वह कांच जैसा चमकने न लगे। फिर शकर मिलाकर 5-7 उबाल आने तक पकाएं और आंच को बंद कर दें। ऊपर से कटे मेवे, केसर और इलायची पावडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं। तैयार साबूदाने की लाजवाब खीर परिवारजनों को खिलाएं।

5. सिंपल साबूदाना खिचड़ी 
 
सामग्री : 250 ग्राम साबूदाना, 1/2 कटोरी मूंगफली के पिसे दाने, 1 बड़ा आलू, 1/2 चम्मच जीरा, 4-5 पत्ता मीठा नीम, काली मिर्च पाउडर 1/2 चम्मच, हरी मिर्च 2-3 बारीक कटी हुई, एक छोटा चम्मच शकर, सेंधा नमक स्वादानुसार, नींबू, बारीक कटा हरा धनिया एवं फलाहारी मिक्चर।

 
विधि : साबूदाने की खिचड़ी बनाने से 3-4 घंटे पूर्व साबूदाने को भिगो कर रख दें। आलू को छीलकर टुकड़े कर लें। एक कड़ाही में घी गरम करके उसमें जीरा, मीठा नीम व हरी मिर्च का छौक लगाएं। तत्पश्चात आलू डाल दें और धीमी आंच पर पकने दें। अधपके होने पर साबूदाने और मूंगफली के दाने डाल दें और धीमी आंच पर पकाएं। थोड़ी देर बाद नमक, काली मिर्च एवं शकर डालें एवं अच्छी तरह मिक्स कर लें। 
 
लीजिए तैयार है लाजवाब साबूदाने की खिचड़ी। हरा धनिया, फलाहारी मिक्चर और नींबू से सजाकर पेश करें। उपवास के दौरान खिचडी़ में आलू डालने से उसका स्वाद तो बढ़ जाता है।

6. चटपटा क्रिस्पी साबूदाना बड़ा

 
सामग्री : 1/2 कप साबूदाना, 150 ग्राम पनीर, 1 छोटा चम्मच कुट्टू का आटा, 1 बड़ा चम्मच काजू, 2 साबुत लाल मिर्च, 2-3 हरी मिर्च, थोड़ा सा हरा धनिया, सेंधा नमक स्वादानुसार, तलने के लिए तेल।
 
विधि : सबसे पहले साबूदाने को 2-3 बार धोकर पानी में थोड़ी देर रखें, फिर पानी निथारकर 1-2 घंटे के लिए भिगो कर रख दें। हरा धनिया, हरी मिर्च बारीक काट लें। लाल मिर्च, काजू के टुकड़े करें और पनीर मैश कर लें। भीगे साबूदाने में लाल मिर्च, काजू के टुकड़े, मैश किया हुआ पनीर, सेंधा नमक, हरा धनिया, हरी मिर्च और कुट्टू का आटा, सभी सामग्री अच्छी तरह मिलाएं।
 
 
अब मिश्रण को मनचाहा आकार अथवा बड़े का आकार दे कर बना लें। एक कड़ाही में तेल गरम करके बड़े को कुरकुरे होने तक तल लें। इसी तरह सभी बड़े बना लें। अब तैयार चटपटा क्रिस्पी साबूदाना बड़ा हरी चटनी या रायते के साथ गरमा-गरम सर्व करें।

sabudana khichadi

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

गंगा दशहरा जल के प्रति कृतज्ञता का पर्व

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

Nautapa 2026: 25 मई से नौतपा: भीषण गर्मी के दिन, जानें महत्व, पर्यावरण और सेहत पर प्रभाव

बाल कविता: टप्पा टप्पा टुन टुन

Ganga Dussehra Bhog: गंगा दशहरा पर मैया को अर्पित करें ये विशेष भोग

अगला लेख