Hanuman Chalisa

क्या आपने कभी ट्राय की है यह रेसिपी, अगर नहीं तो इस शिवरात्रि पर बनाएं क्रिस्पी पोटेटो लच्छा टोकरी

Webdunia
* पोटेटो लच्छा टोकरी से मनाएं महाशिवरात्रि, टेस्टी और स्वादिष्ट ऐसी कि देखते ही ललचाएगा मन 
 
- राजश्री 
 
सामग्री : 

250 ग्राम पोटेटो (आलू), 150 ग्राम फेंटा हुआ दही, 150 ग्राम फलाहारी सेंव, 2 छोटे चम्मच फलाहारी चाट मसाला, हरी चटनी, इमली की मीठी चटनी, सेंधा नमक स्वादानुसार और हरा धनिया। 
 
विधि : 
 
पोटेटो लच्छा टोकरी बनाने के लिए पहले आलू को छीलकर धो लें। फिर कद्दूकस करें। अब आलुओं के लच्छों को थोड़ी देर ठंडे पानी में डालें, तत्पश्चात छलनी में डालें और हाथ से निचोड़ कर सारा पानी निकाल दें। 
 
अब इसमें थोड़ा-सा राजगिरा या सिंघाड़ा आटा बुरकें और अच्छी तरह मिला दें। एक कड़ाही में तेल गरम करें, चाय छानने की दो छलनी लेकर एक छलनी में कटोरी का आकार देते हुए थोड़े से लच्छे सेट करें, ऊपर से दूसरी छलनी से दबाते हुए गरम तेल में तल लें। क्रिस्पी होने पर पेपर पर निकालें। 
 
क्रिस्पी आलू की लच्छा टोकरी में फलाहारी सेंव, चाट मसाला, सेंधा नमक मिलाकर भरावन भरें। ऊपर से दही डालें, दोनों तरह की चटनी डालें। हरी धनिया से सजा कर पेश करें। यह टेस्टी और स्वादिष्ट व्यंजन त्योहार के समय हर किसी को पसंद आएगा।

ALSO READ: शिवरात्रि स्पेशल रेसिपी : कच्चे केले की फलाहारी चटपटी नमकीन पूरी

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

नशे की लत से उबरने के लिए कौनसी थेरेपी और कदम होते हैं सबसे असरदार

बारिश के मौसम में जरूर पिएं ये 5 हेल्दी ड्रिंक्स, शरीर को देंगे इम्युनिटी, एनर्जी और अंदरूनी गर्माहट

डेंगू और चिकनगुनिया से बचाव के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय, मच्छरों से ऐसे करें खुद की सुरक्षा

Hiccups Relief Tips: बार-बार हिचकी क्यों आती है? जानें कारण और आसान उपचार

बरसात के मौसम में ये 5 आसान योगासन कर सकते हैं आपकी इम्युनिटी की रक्षा

सभी देखें

नवीनतम

स्वामी विवेकानंद पुण्यतिथि विशेष: एक ज्योति जो आज भी भारत का पथ आलोकित कर रही है

Daily Vastu Tips: घर में हर दिन खुश रहना है तो आज ही अपनाएं ये सरल वास्तु टिप्स

पुण्यतिथि विशेष: स्वामी विवेकानंद का जीवन परिचय और खास बातें

तीखा सामाजिक-आर्थिक व्यंग्य: दो जून की रोटी

Monsoon Special Recipes: मानसून की 5 बेहतरीन रेसिपीज, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी

अगला लेख