Hanuman Chalisa

जायकेदार आलूबड़े

Webdunia
Ravindra SethiaND
सामग्री : 400 ग्राम आलू, 200 ग्राम सिंघाड़ा आटा, 4-6 हरी मिर्च बारीक कटी हुई, 1/2 चम्मच जीरा, 1/2 चम्मच सौंफ, 1 चम्मच पिसी लालमिर्च, 1 चम्मच पीसा धनिया, 1/2 चम्मच गरम मसाला, एक कटोरी पिसे हुए मूँगफली के दाने, हरा धनिया व तलने के लिए तेल, नमक स्वादानुसार।

विधि :
आलू को उबालकर अच्छी तरह मैश कर लें। अब कड़ाही में तेल गर्म करके उसमें जीरा व सौंफ डालें। अब हरी मिर्च डालें। इसके बाद इसमें मैश किए हुए आलू डालकर उसमें लालमिर्च, धनिया पावडर, गरम मसाला, पिसे मूँगफली के दाने व नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें व ऊपर से हरा धनिया डाल दें। अब इसे आँच पर से उतारकर ठंडा होने दें।

इस मिश्रण की छोटी-छोटी गोलियाँ बना लें। सिंघाड़े के आटे में नमक मिलाकर पतला घोल बना लें। गोलियों को घोल में डुबोकर सुनहरा होने तक तल लें। ये फलाहारी होने के साथ-साथ बहुत जायकेदार भी होते हैं। अब गर्मागर्म आलूबड़े दही-चटनी के साथ सर्व करें।

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

सभी देखें

नवीनतम

World No Tobacco Day: विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2026: एक कदम तंबाकू से दूर, हजार कदम स्वास्थ्य की ओर

Ahilyabai Holkar जयंती: नारी शक्ति, न्याय और सेवा का प्रतीक महारानी अहिल्याबाई होलकर

Famous works of Nehru: जवाहरलाल नेहरू के 5 ऐसे बड़े कार्य जो नहीं कर सकता था कोई दूसरा पीएम

Savarkar Jayanti 2026: वीर सावरकर जयंती: काला पानी की यातनाएं झेलने वाले वीर क्रांतिकारी की गाथा

10 things about Nautapa: नौतपा से जुड़ी 10 खास बातें