Hanuman Chalisa

फ्राय पनीर करी

- रेखा भाटिया

Webdunia
ND

सामग्री :
तेल तलने के लिए, घी-2 टेबल स्पून पकाने के लिए, पनीर 250 ग्राम बाजार से लाइए, छोटे-छोटे टुकड़ों में काट कर भूरा होने तक फ्राय कर लें फिर एक पेपर पर निकल कर रखें। काजू 2 टेबल स्पून और मूंगफली के दाने 2 टेबल स्पून- एक साथ में पिस लें। हरी मिर्च 2 बारीक कटी, जीरा-2 टी स्पून, अदरक- 1 इंच टुकड़ा पिसा हुआ, दही आधा कप, हरे धनिया के पत्ते, नमक स्वादानुसार, काली मिर्च, अमचूर पावडर, जीरावन, जीरा पावडर, सभी मसलों की आधा टी स्पून मात्रा साथ में मिला लें।

पकाने की विधि :
एक भारी कड़ाई में घी गर्म करें। अब आंच मध्यम कर जीरा, कटी हरी मिर्च, पिसी अदरक डालें। तत्पश्चात पिसे काजू और मूंगफली के दानों का मिक्चर डाल कर फ्राय करें। जैसे ही मसाले का रंग भूरा होने लगे, दही को फेंट कर इस मिश्रण में डाल कर पकाएं। साथ ही सभी मसाले सिर्फ नमक छोड़ कर मिलाएं और लगातार हिलाते हुए तीन-चार मिनटों तक पकाएं।

अब आवश्यकतानुसार पानी डालकर आंच धीमी कर पकाएं, साथ ही नमक भी मिला लें। दूसरी तरफ फ्राय पनीर को एक कांच के बर्तन में पानी डालकर तीन से चार मिनट तक माइक्रोवेव में गर्म करें (ऐसा करने से पनीर नरम पड़ जाता है और अतिरिक्त तेल भी निकल जाता है) फिर पानी छान लें। अब पनीर को ग्रेवी में मिलाएं। जब पनीर ग्रेवी में पकने लगे तो कुछ देर बाद हरा धनिया डालकर एक मिनट पका कर, गरमा-गरम फलाहारी चावलों के संग परोसें।

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

सभी देखें

नवीनतम

विश्व पर्यावरण दिवस 2026: 'कमिटमेंट नहीं, अब एक्शन का समय', यही है धरती बचाने का सबसे बड़ा संदेश

31 मई 1893 भारत के आत्मगौरव और स्वामी विवेकानंद की ऐतिहासिक यात्रा

World No Tobacco Day: विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2026: एक कदम तंबाकू से दूर, हजार कदम स्वास्थ्य की ओर

Ahilyabai Holkar Jayanti: रानी अहिल्याबाई की 301वीं जयंती, जानें इतिहास, प्रेरणादायी विचार और शुभकामनाएं

Ahilyabai Holkar जयंती: नारी शक्ति, न्याय और सेवा का प्रतीक महारानी अहिल्याबाई होलकर