Hanuman Chalisa

मनमोहक रबड़ी-घेवर

Webdunia
ND

सामग्री : घेवर के लिए :
100 ग्राम साबूदाने (सूखे पिसे हुए), 1 टी-कप पानी, 100 ग्राम घी, 100 ग्राम शक्क र (चाशनी के लिए), 1 लीटर दूध (रबड़ी के लिए), थोड़ा-सा इलायची पावडर।

सजावट :
सजाने के लिए चाँदी का बर्क, सूखे मेवे तथा ताजे गुलाब की पंखुड़ियाँ, थोड़ी-सी केशर।

विधि :
साबूदाने को सूखा ही मिक्सी में पीस लें तथा मैदे की छननी से छान लें। छानने के बाद इस साबूदाने के आटे को दोबारा मिक्सी के जार में डालें तथा पानी डाल कर फेंट लें। ध्यान रखें, मिश्रण ज्यादा गाढ़ा न हो और पतला भी न हो।

अब एक फ्राइपेन में घी गरम करके तैयार मिश्रण को मध्यम आँच पर पतली धार से थोड़ा-थोड़ा डालती जाएँ तथा अच्छी तरह से सिक जाने के बाद इसे फ्राइपेन से निकाल लें इसी तरह से सभी घेवरों को तैयार कर लें। अब शक्क र की डेढ़ तार की चाशनी बना लें। चाशनी ठंडी हो जाने पर सभी घेवरों को चाशनी में भिगोकर निकाल लें।
  साबूदाने को सूखा ही मिक्सी में पीस लें तथा मैदे की छननी से छान लें। छानने के बाद इस साबूदाने के आटे को दोबारा मिक्सी के जार में डालें तथा पानी डाल कर फेंट लें। ध्यान रखें, मिश्रण ज्यादा गाढ़ा न हो और पतला भी न हो।      


अब दूध की रबड़ी बनाने के लिए एक फ्राइपेन में दूध को कम आँच पर उबलने के लिए रखें तथा मलाई आने लगे तो उसे फ्राइपेन में ही एक तरफ करते जाएँ और जब संपूर्ण दूध गाढ़ा हो जाए तो उसमें इलायची पावडर तथा थोड़े से दूध में केशर घोलकर डालें तथा अच्छी तरह मिलाएँ। अब इसे फ्राइपेन से निकालकर किसी दूसरे बर्तन में डालें तथा इसे फ्रिज में ठंडा होने के लिए रखें। रबड़ी तैयार है।

अब एक सर्विंग डिश में चाशनी में भिगोए हुए साबूदाने के घेवरों को रखें। और ऊपर से तैयार रबड़ी फैलाकर डालें तथा फिर उसके ऊपर चाँदी के बर्क लगा दें व ऊपर से सूखे मेवे काटकर सजाएँ। स्वादिष्ट मनमोहक फलाहारी व्यंजन तैयार है।

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

सभी देखें

नवीनतम

Veer Savarkar : स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर के बारे में 10 खास बातें

World No Tobacco Day: विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2026: एक कदम तंबाकू से दूर, हजार कदम स्वास्थ्य की ओर

Ahilyabai Holkar जयंती: नारी शक्ति, न्याय और सेवा का प्रतीक महारानी अहिल्याबाई होलकर

Famous works of Nehru: जवाहरलाल नेहरू के 5 ऐसे बड़े कार्य जो नहीं कर सकता था कोई दूसरा पीएम

Savarkar Jayanti 2026: वीर सावरकर जयंती: काला पानी की यातनाएं झेलने वाले वीर क्रांतिकारी की गाथा