Hanuman Chalisa

स्पंजी मोरधन

Webdunia
ND

सामग्री :
मोरधन का आटा 100 ग्राम, राजगिरे का आटा 50 ग्राम, सिंघाड़े का आटा 50 ग्राम, मूँगफली दाने 1 कप, तेल एक बड़ा चम्मच, हरीमिर्च 8-10, हरा धनिया बारीक कटा हुआ, एक चुटकी नींबू का सत, एक चुटकी मीठा सोडा, एक चम्मच जीरा, सेंधा नमक अंदाज से।

विधि :
मोरधन का आटा, सिंघाड़े का आटा, राजगिरे का आटा तीनों को मिलाकर पानी से पकौड़े जैसा घोल बना लें। अब इसमें सेंधा नमक, मीठा सोडा व नींबू का सत मिलाकर अच्छी तरह फेंटें व तुरंत एक थाली में डाल दें। अब एक कड़ाही में पानी चढ़ा दें।

जब उबलने लगे तो मिश्रण वाली थाली कड़ाई में रखकर ढाँक दें (पानी इतना रखें कि मिश्रण में न मिले)। 30 मिनट बाद चाकू की नोक डालकर देखें। यदि चाकू में नहीं चिपके तो समझ लें मिश्रण पक गया है, उतारकर पीस काट लें।

अब एक कड़ाही में तेल गरम करें, जीरा डाल दें, तड़कने लगे तो हरीमिर्च काट कर डाल दें, अब मूँगफली दाने भी डालें। अब इसमें सारे टुकड़े डालकर हल्के हाथों से चलाएँ, उतारकर हरा धनिया डाल दें, टमाटर सॉस के साथ गर्मागर्म ही परोसें।

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

अमेरिका और ईरान युद्ध दोबारा भड़का तो क्या होगा?

बच्चे की मौत से न टूटे किसी मां-बाप का सपना, यह यूपी सरकार का संकल्प

Savarkar Jayanti 2026: वीर सावरकर जयंती: काला पानी की यातनाएं झेलने वाले वीर क्रांतिकारी की गाथा

Story for Kids: बच्चों के लिए कल्पनाशील कहानी: आइसक्रीम वाला पहाड़ और पिघलती खुशियां

आल्हा जयंती कैसे और कब मनाई जाती है?