Hanuman Chalisa

Father's Day 2023 पर 8 बेहतरीन शायरी

Webdunia
अगर आपसे पूछा जाए कि परिवार में आपको सुपर हीरो कौन है तो शायद आपके दिमाग में सबसे पहले अपने पिता का ख्याल आएगा। पिता के बिना परिवार की कल्पना करना हमारे लिए मुश्किल है। हम अक्सर अपनी मां को परिवार की सभी जिम्मेदारियों का श्रय देते हैं पर कहीं-न-कहीं वो श्रय हमारे पिता भी डिज़र्व करते हैं। पिता का प्यार मां की ममता से काफी अलग होता है। शयद इसलिए कभी-कभी हम उनके प्यार को समझ नहीं पाते हैं या अपने प्यार को उनके प्रति दर्शा नहीं पाते हैं। पिता के कर्तव्य को ध्यान में रखते हुए हर साल जून के तीसरे रविवार को फादर्स डे मनाया जाता है। इस फादर्स डे आप इन बेहतरीन शायरियों के ज़रिए अपने पिता का दिन खास बना सकते हैं। चलिए देखते हैं इन खूबसूरत शायरियों को......

1. जो चाहूं वो मिल जाए, मुमकिन नहीं
यह किस्मत है कोई पापा का घर नहीं।

 
2. हर बच्चे को यह पता होता है,
अगर धरती है मां तो आसमान पिता होता है।

3. ठंड में सुबह की मिट्ठी नींद
छोड़कर जागते हुए देखा है
मैंने अपने पापा को,
सब कुछ भुलाकर,
काम पर जाते हुए देखा है
मैंने अपने पापा को..

 
4. सुना है कि पिता साथ हो
तो कांटा भी नहीं चुभता।

 
5. मेरी हंसी पापा का दिन बना देती है,
और उनकी हंसी मुझे..
जीने का रास्ता दिखा देती है।

6. ज़िन्दगी जीने का मज़ा तो
आपसे मांगे हुए सिक्कों में था।
पापा हमारी कमाई से तो
ज़रूरतें भी पूरी नहीं होती।

 
7. जेब खाली हो तो भी मैंने मना करते हुए नहीं देखा,
मेरे पिता जितना अमीर मैंने किसी को नहीं देखा।

 
8. मुझको रखा छांव में,
खुद तपते रहे धूप में,
मैंने भगवान देखा है,
अपने पिता के रूप में। 

ALSO READ: इस father's day अपने पिता के साथ देखें ये टॉप 5 फिल्में

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

सभी देखें

नवीनतम

अमेरिका और ईरान युद्ध दोबारा भड़का तो क्या होगा?

बच्चे की मौत से न टूटे किसी मां-बाप का सपना, यह यूपी सरकार का संकल्प

Savarkar Jayanti 2026: वीर सावरकर जयंती: काला पानी की यातनाएं झेलने वाले वीर क्रांतिकारी की गाथा

Story for Kids: बच्चों के लिए कल्पनाशील कहानी: आइसक्रीम वाला पहाड़ और पिघलती खुशियां

आल्हा जयंती कैसे और कब मनाई जाती है?

अगला लेख