Hanuman Chalisa

Father's day पर last minute gift ideas

Webdunia
Father's Day Gift Ideas
'पिता धर्मः पिता स्वर्गः पिता हि परमं तपः।' इस संस्कृत श्लोक का अर्थ है कि पिता धर्म है, पिता स्वर्ग है और पिता ही सबसे श्रेष्ठ तप है। पिता हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। मां की ममता के साथ पिता का प्यार भी हमारे लिए बहुत ज़रूरी है। पिता के ज़रिए हम समाज को समझते हैं और उनके समर्थन के कारण ही हम समाज में अपनी जगह बनाते हैं। पिता के इन महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए हर साल विश्वभर में फादर्स डे (father's day) मनाया जाता है। इस साल फादर्स डे 14 जून को मनाया जाएगा। अगर आपने अभी तक अपने पिता के लिए कोई भी गिफ्ट नहीं लिया है तो आप इन लास्ट मिनट गिफ्ट आईडिया की मदद से गिफ्ट चुन सकते हैं। चलिए जानते हैं क्या हैं ये गिफ्ट आईडिया...
 
1. स्मार्ट वॉच: स्मार्ट पिता एक स्मार्ट वॉच तो डिज़र्व करते ही हैं। आज के समय में स्मार्ट वॉच काफी ट्रेंड में हैं। इन वॉच को आप ऑनलाइन भी आर्डर कर सकते हैं। साथ ही अगर ऑनलाइन लेट डिलीवरी हो रही है तो आप पास की किसी भी इलेक्ट्रॉनिक शॉप से स्मार्ट वॉच खरीद सकते हैं।

 
2. बियर्ड किट: सुबह-सुबह बियर्ड बनाने का संघर्ष भी बहुत अलग होता है। इस संघर्ष से आपने पिता को बचाने के लिए आप उन्हें बियर्ड किट गिफ्ट कर सकते हैं। इस किट में इलेक्ट्रॉनिक ट्रिमर और ब्लेड की प्रकार होते हैं। साथ ही कुछ किट में शेविंग क्रीम जैसे स्किन केयर प्रोडक्ट भी शामिल होते हैं।
 
3. परफ्यूम: अगर आपके पिता को परफ्यूम का शोक है तो यह गिफ्ट उनके लिए परफेक्ट है। आप अपने पिता के टैस्ट के अनुसार परफ्यूम खरीद सकते हैं। ऑनलाइन परफ्यूम खरीदने से बेहतर आप शॉप पर जा कर उन परफ्यूम की फ्रेग्रेन्स को चेक करें।
 
4. मूवी टिकेट: अगर आपके पिता फिल्मों के शोकीन हैं तो उन्हें आप मूवी टिकेट गिफ्ट करें। आप इस फादर्स डे मूवी नाईट भी प्लान कर सकते हैं। साथ ही आप एक फैमिली मूवी का भी प्लान बना सकते हैं।
 
5. रेस्टोरेंट प्लान: इस फादर्स डे अगर आपको कोई गिफ्ट समझ नहीं आ रहा है तो आप अपने पिता को उनके फेवरेट रेस्टोरेंट में ले जा सकते हैं। साथ ही आप रेस्टोरेंट मेनेजर से बात करके उनके लिए कोई छोटा सा सरप्राइज तैयार कर सकते हैं। 
 
6. फेवरेट डिश: कई लोगों के पिता बहार का खाना नहीं खाते हैं इसलिए इस फादर्स डे को स्पेशल बनाने के लिए आप उनकी फेवरेट डिश बना सकते हैं। आपके एफर्ट को देखते हुए आपके पिता को ज्यादा खुशी मिलेगी। 
ALSO READ: पितृ दिवस पर कविता : मैं एक छोटा बच्चा हूं

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

सभी देखें

नवीनतम

विश्व पर्यावरण दिवस 2026: 'कमिटमेंट नहीं, अब एक्शन का समय', यही है धरती बचाने का सबसे बड़ा संदेश

31 मई 1893 भारत के आत्मगौरव और स्वामी विवेकानंद की ऐतिहासिक यात्रा

World No Tobacco Day: विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2026: एक कदम तंबाकू से दूर, हजार कदम स्वास्थ्य की ओर

Ahilyabai Holkar Jayanti: रानी अहिल्याबाई की 301वीं जयंती, जानें इतिहास, प्रेरणादायी विचार और शुभकामनाएं

Ahilyabai Holkar जयंती: नारी शक्ति, न्याय और सेवा का प्रतीक महारानी अहिल्याबाई होलकर

अगला लेख