Hanuman Chalisa

FIFA WC 2018 : सर्बिया के कोलारोव को विश्व कप गोल पर मिली लाडा गाड़ी

Webdunia
सोमवार, 18 जून 2018 (18:41 IST)
मॉस्को। सर्बिया के अलेक्सांद्र कोलारोव के लिए समारा में दिन शानदार रहा। उन्होंने विश्व कप में बेहतरीन गोल किया जिसके लिए उनके गवर्नर ने उन्हें लाडा गाड़ी इनाम में दी। रोमा के इस डिफेंडर ने दूसरे हॉफ में फ्री किक पर गोल किया जिससे सर्बिया ने रविवार को खेले गए मैच में कोस्टारिका को 1-0 से हराया।
 
 
इजवेस्तिया समाचार पत्र के अनुसार कार्यवाहक गवर्नर दिमित्री अजारोव ने कहा कि कोलारोव ने बेहतरीन गोल किया और हमने पुरस्कार के तौर पर उसे लाडा 4x4 के लिए प्रमाणपत्र दिया है। वह बहुत खुश है और पूरी टीम ने इस खबर का जश्न मनाया।
सोवियत रूस में लाडा को 'जिगुली' नाम से जाना जाता था और समारा क्षेत्र में अब भी इसका निर्माण होता है। यह ब्रांड अब अपनी छवि सुधारने की कोशिश कर रहा है। अपने पुराने डिजाइन के कारण वह मजाक का विषय भी बना रहा है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख