Hanuman Chalisa

यह टीम फीफा क्वालिफाई नहीं कर पाई, लेकिन मेजबान रूस को ही चटा दी धूल

Webdunia
शुक्रवार, 1 जून 2018 (11:32 IST)
उलटफेर और फुटबॉल का चोली दामन का साथ रहा है। फुटबॉल में कई मर्तबा छोटी टीमों ने बड़ी टीमों को बाहर का रास्ता दिखाया है। इसका ताजा उदाहरण कल रात के मैच में देखने को ही मिल गया। फीफा में क्वालिफाय न करने वाली ऑस्ट्रिया की टीम ने फीफा विश्व कप के मेजबान  रूस को धूल चटा दी।

इस मैच में रूस के डिफेंस की कमजोरी साफ नजर आई। हालांकि मैच की स्कोरलाइन सिर्फ 1-0 रही लेकिन मेजबान के लिए यह विश्व कप में उतरने से पहले का झटका है।बुधवार रात टिवोली स्टेडियम में खेले गए इस अभ्यास मैच में रूस ने अच्छी शुरुआत की लेकिन 12 मिनट बाद ही मैच का रुख बदल गया।
 
एसलेंड्रो स्कोफ ने मैच के अट्ठाइसवें मिनट में गोल कर ऑस्ट्रिया का खाता खोला और उसे 1-0 से बढ़त दे दी। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया की मजबूत डिफेंस ने  रूस को गोल करने का मौका नहीं दिया और अंत में मैच 1-0  की स्कोर लाइन पर खत्म हुआ। ऑस्ट्रियाा के लिए यह सांत्वना जीत कही जाएगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख