Publish Date: Sat, 16 Jun 2018 (18:34 IST)
Updated Date: Sat, 16 Jun 2018 (18:55 IST)
सेंट पीटर्सबर्ग। रूस में वर्ल्ड कप का महासंग्राम चल रहा है। दुनिया की नजरें रूस पर टिकी हुई हैं। वर्ल्ड कप से रूस अपनी अपराधमुक्त छवि भी देश के सामने प्रस्तुत करने की कोशिश कर रहा है, इसलिए रूसी सरकार ने मीडिया को सख्त आदेश दिया है कि वह 50 दिन तक अपराध से जुड़ी खबरें न दिखाए।
आंतरिक मंत्रालय की प्रेस सर्विस की ओर से कहा गया है कि पुलिस किसी अपराध को पकड़ने या मामला सुलझाने की खबर 25 जुलाई तक मीडिया को न दे। सिर्फ सकारात्मक खबर या सूचनाएं ही प्रकाशित की जाएं। माना जा रहा है कि इस आदेश के जरिए राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन रूस की अपराध मुक्त छवि बनाने की कोशिश कर रहे हैं।
रूसी मीडिया रिपोर्टस के अनुसार 6 जून के बाद से किसी अपराधी को पकड़ने और मामला सुलझाने की खबरें मीडिया में नहीं आईं। सेंट्रल फेडरल डिस्ट्रिक्ट के एक कर्नल ने भी बताया कि उन्हें अपराध से जुड़ी खबरें, खोजी अभियान और सुरक्षा इंतजामों के बारे में सूचनाएं नहीं देने का आदेश मिला है।
webdunia
Publish Date: Sat, 16 Jun 2018 (18:34 IST)
Updated Date: Sat, 16 Jun 2018 (18:55 IST)