FIFA WC 2018 : रूस में बन सकता है आत्मघाती गोलों का नया रिकॉर्ड

Webdunia
बुधवार, 20 जून 2018 (20:55 IST)
मॉस्को। रूस में चल रहे फीफा विश्वकप फुटबॉल टूर्नामेंट में आत्मघाती गोलों की संख्या तेजी से आगे बढ़ रही है और इस टूर्नामेंट में विश्वकप का आत्मघाती गोलों का नया रिकॉर्ड बन सकता है। रूस विश्वकप में अब तक पांच आत्मघाती गोल हो चुके हैं जबकि 17 मैच ही खेले गए हैं।

एक विश्वकप में सर्वाधिक आत्मघाती गोलों का रिकॉर्ड 1998 में फ्रांस में हुए टूर्नामेंट में बना था जब छ: आत्मघाती गोल हुए थे। मौजूदा विश्वकप में मंगलवार को एक ही दिन दो मैचों में आत्मघाती गोल हुए थे।

कल दक्षिण अफ्रीकी टीम सेनेगल के खिलाफ पोलैंड के तियागो सियोनेक ने 37वें मिनट में आत्मघाती गोल कर सेनेगल को बढ़त दी थी। सेनेगल ने फिर यह मैच 2-1 से जीता था। इसके बाद दिन के दूसरे मैच में रूस ने मिस्र के खिलाफ आत्मघाती गोल से बढ़त बनाई और 3-1 से यह मैच जीता।

मिस्र के अहमद फतही ने यह आत्मघाती गोल किया। इससे पहले मोरक्को के अजीज बोहादोज ने ईरान के खिलाफ निर्धारित समय के बाद इंजरी समय में आत्मघाती गोल किया था जिससे ईरान ने यह मैच 1-0 से जीत लिया था।

ऑस्ट्रेलिया के अजीज बेहिच ने फ्रांस के खिलाफ 1-2 की हार में 81वें मिनट में आत्मघाती गोल किया जबकि नाइजीरिया की क्रोएशिया के हाथों 1-0 की हार में ओगेनेकारो इटेबो ने 32वें मिनट में आत्मघाती गोल किया। चार साल पहले ब्राजील में हुए विश्वकप में पांच आत्मघाती गोल, 2010 के विश्वकप में दो आत्मघाती गोल, 2006 के विश्वकप में चार आत्मघाती गोल और 2002 के विश्वकप में तीन आत्मघाती गोल हुए थे। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

RCB अब कैसे भी करके जीत की लय रखना चाहती है बरकरार सामने है गुजरात

archery cup : भारतीय पुरुष और महिला कंपाउंड टीमों ने तीरंदाजी में स्वर्ण पदक जीता

विश्व रिकॉर्ड पीछा करते हुए पंजाब किंग्स ने केकेआर को हराया

IPL 2024: RR vs LSG का मैच होगा धमाकेदार, दोनों ही टीम हैं दमदार

ICC T20I World Cup के Brand Ambassador बने ऑलराउंडर युवराज सिंह

अगला लेख