FIFA WC 2018 : फाइनल में पहुंचने के बाद जश्न में सराबोर फ्रांस

Webdunia
बुधवार, 11 जुलाई 2018 (11:14 IST)
पेरिस। फ्रांस ने जैसे ही बेल्जियम को हराकर फीफा विश्व कप फाइनल में प्रवेश किया, यहां सड़कों पर फ्रांस के राष्ट्रगीत ‘ला मार्शेलेस’, ‘वी आर इन द फाइनल’ के साथ कार के हार्न और पटाखों का शोर गूंज उठा। 
 
पेरिस के ऐतिहासिक टाउन हॉल के पास बड़ी स्क्रीन पर मैच देखने जमा हुए करीब 20,000 फुटबॉलप्रेमी जश्न में डूब गए। सड़कों पर जनसैलाब इस कदर उमड़ा कि लोग पेड़ों, कार के ऊपर, डस्टबिन और बसों की छत पर चढ गए। लोग राष्ट्रध्वज को चूमते और एक दूसरे को गले लगकर बधाई देते नजर आए।
 
फ्रांस में नवंबर 2015 के आतंकी हमलों के बाद से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और टाउन हॉल पर करीब 1200 पुलिसकर्मी तैनात थे। जश्न मना रहे सेबेस्टियन ने कहा, ‘मैं 1998 में 18 बरस का था। आज मेरे जीवन का सबसे खूबसूरत दिन है। हम रविवार को विश्व कप जीतेंगे।’
 
बीस साल पहले विश्व कप जीतने पर फ्रांस में इसी तरह का जश्न देखा गया था जब रोशनी का शहर देश के ध्वज के तीन रंगों लाल, नीले और सफेद से नहा गया था। 
 
छात्र लिया तब पैदा भी नहीं हुआ था जब फ्रांस ने विश्व कप जीता था। उसने कहा, ‘हम अब 1998 का अनुभव करने जा रहे हैं ।सब सपने जैसा है।’ (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

RCB अब कैसे भी करके जीत की लय रखना चाहती है बरकरार सामने है गुजरात

archery cup : भारतीय पुरुष और महिला कंपाउंड टीमों ने तीरंदाजी में स्वर्ण पदक जीता

विश्व रिकॉर्ड पीछा करते हुए पंजाब किंग्स ने केकेआर को हराया

IPL 2024: RR vs LSG का मैच होगा धमाकेदार, दोनों ही टीम हैं दमदार

ICC T20I World Cup के Brand Ambassador बने ऑलराउंडर युवराज सिंह

अगला लेख