Hanuman Chalisa

दूसरी बार विश्व कप चैम्पियन बनते ही जश्न में डूबा फ्रांस

Webdunia
रविवार, 15 जुलाई 2018 (23:07 IST)
पेरिस। रूस में फीफा विश्व कप 2018 में दूसरी बार विश्व विजेता बनते ही पूरे फ्रांस में जश्न का माहौल है। हजारों फुटबॉल प्रशंसक पूरी दुनिया में प्रसिद्ध एफिल टॉवर के आसपास जमा हो गए और जश्न मनाते रहे। विश्व कप फाइनल में आज फ्रांस ने फाइनल में क्रोएशिया को 4-2 से हरा दिया।
 
एफिल टॉवर की तरफ जाने वाली सभी सड़कों पर फ्रांस की जर्सी हजारों प्रशंसक नजर आ रहे थे, जिनके हाथों में फ्रांस का राष्ट्रीय ध्वज था। ये दर्शक झूम रहे थे, नाच रहे थे और अपनी टीम की विश्व कप जीत का जश्न मना रहे थे।
 
न सिर्फ पेरिस बल्कि फ्रांस का हर शहर जश्न के माहौल में डूबा हुआ है। लोग सड़कों पर पटाखे फोड़ रहे हैं और पुंगियां बजाकर अपनी खुशियां जाहिर कर रहे थे। (वेबदुनिया न्यूज) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख