Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

FIFA WC 2018 : कोलंबियाई डिफेंडर फाब्रा घुटने की चोट के कारण विश्व कप से बाहर

हमें फॉलो करें FIFA WC 2018 : कोलंबियाई डिफेंडर फाब्रा घुटने की चोट के कारण विश्व कप से बाहर
, रविवार, 10 जून 2018 (14:29 IST)
बोगोटा। कोलंबियाई डिफेंडर फ्रैंक फाब्रा घुटने की गंभीर चोट के कारण अपने पहले विश्व कप से बाहर हो गए। कोलंबियाई फुटबॉल महासंघ ने कहा कि वे टीम के बेस कजान की यात्रा से कुछ घंटे पहले गंभीर रूप से चोटिल हो गए।
 
 
महासंघ ने बयान में कहा कि इटली में ट्रेनिंग सत्र के दौरान उनके बाएं पैर के घुटने का 'लिगामेंट' फट गया। फाब्रा ने अपने इंस्टाग्राम पर संदेश लिखा कि मैंने कड़ी मेहनत की और खुद को बेहतर बनाने का प्रयास किया लेकिन अब इस चोट के कारण मैं बहुत दुखी हूं। चिकित्सीय विशेषज्ञों के अनुसार फाब्रा को चोट से उबरने में 4 से 6 महीने लगेंगे।
 
दक्षिण अमेरिकी टीम में फाब्रा की जगह रिजर्व खिलाड़ियों में से एक को शामिल किया जाएगा जिसमें डिफेंडर फरीद डियाज के संभावना सबसे ज्यादा है, जो पराग्वे में ओलिम्पिया के लिए खेलते हैं। कोलंबियाई टीम 19 जून को अपने अभियान की शुरुआत ग्रुप 'एच' में जापान के खिलाफ करेगी जिसके बाद जोस पेकरमैन की टीम का सामना पोलैंड और सेनेगल से होगा। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

FIFA WC 2018 : रोनाल्डो की पुर्तगाल टीम रूस पहुंची, चिर प्रतिद्वंद्वी स्पेन से मैच खेलेगी