Hanuman Chalisa

FIFA WC 2018 : जर्मन के जश्न मनाने के तरीके से स्वीडिश नाराज

Webdunia
रविवार, 24 जून 2018 (11:11 IST)
सोची। हार से निराश स्वीडन के कोच फ्यूमिंग एंडरसन ने जर्मनी के आखिरी क्षणों के गोल के बाद जश्न मनाने के तरीके पर सवाल उठाए। टोनी क्रूस के इंजुरी टाइम के 5वें मिनट में किए गए गोल से जर्मनी ने स्वीडन को 2-1 से हराकर अंतिम 16 में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जीवंत रखा।
 
 
मौजूदा विश्व चैंपियन ने इसके बाद जमकर जश्न मनाया लेकिन उनका यह तरीका विरोधी टीम को अच्छा नहीं लगा। एंडरसन ने कहा कि जर्मन स्टाफ के सदस्यों ने हमारी तरफ दौड़ लगाकर जश्न मनाया और हमें चिढ़ाया जिससे मुझे गुस्सा उठा।
 
उन्होंने कहा कि हमने पूरे 90 मिनट तक उन्हें कड़ी चुनौती दी और जब अंतिम सीटी बजती है तो आप हाथ मिलाते हो और मैदान छोड़ते हो इसलिए उनके इस तरह के व्यवहार से मैं बहुत गुस्से में था। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख