Hanuman Chalisa

फुटबॉल विश्व कप, इस बार नए चैम्पियन की उम्मीद

Webdunia
शुक्रवार, 6 जुलाई 2018 (13:28 IST)
मोस्को। रशिया में खेले जा रहा विश्वकप अपने अंतिम पड़ाव पर है, ज्यादातर टीमें घर जा चुकी हैं। शुरुआत से ही यह विश्वकप उल्टफेरों का विश्वकप रहा है। अर्जेंटीना, पुर्तगाल, स्पेन जैसी टीमें क्वार्टर फाइनल में जगह नहीं बना सकी। गत विजेता और फीफा की शीर्ष टीम जर्मनी तो प्री क्वार्टर फाइनल में भी जगह नहीं बना पायी। 
धाकड़ टीमों के बाहर निकलने से कुछ ऐसा समीकरण बना है कि क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली आठ में चार टीमों ने कभी भी विश्वकप नहीं जीता है। इनमें से तीन तो कभी भी विश्वकप फाइनल तक नहीं पहुंच पायी है। सिर्फ स्वीडन की टीम साल 1958 में उपविजेता रही थी, जब ब्राजील ने मेजबान स्वीडन को फाइऩल में 5-2 से हराया था। मेजबान रूस, बेलज्यिम और क्रोएशिया कभी फाइनल तक नहीं पहुंचे।
 
क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली अन्य चार टीमों में ब्राजील 5 बार विश्व विजेता रह चुकी है। उरुग्वे की टीम दो बार फाइनल जीत कर फीफा विश्वकप जीत चुकी है। जबकि फ्रांस और इंग्लैंड एक- एक बार विश्वकप अपने नाम करने में सफल रहे हैं। अब देखना यह होगा कि क्या कोई टीम अपना खाता खोलती है या पहले से ही विश्वकप जीत चुकी टीम इस बार भी विश्वकप जीत ले जाती है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख