Hanuman Chalisa

ब्राजील के कोच टिटे को नॉकआउट चरण में टीम से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद

Webdunia
गुरुवार, 28 जून 2018 (22:04 IST)
मास्को। फुटबॉल विश्व कप के मजबूत दावेदारों में से एक गत चैम्पियन जर्मनी के बाहर होने के बाद लीग चरण में औसत प्रदर्शन करने वाले ब्राजील के कोच टिटे को उम्मीद है कि नाकआउट चरण के टीम अपने खेल के स्तर में सुधार करेगी।


ब्राजील ने कल सर्बिया को 2-0 से हराकर नाकआउट का टिकट कटाया, जहां उसका सामना समारा में मंगलवार को मैक्सिको से होगा। जर्मनी के 80 वर्षों के फुटबॉल इतिहास में यह पहली बार है जब टीम नॉकआउट चरण के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकी।


जर्मनी के बाहर होने के बाद कई सट्टेबाजों ने ब्राजील की जीत पर दांव लगाया है। टिटे को उम्मीद है कि ग्रुप ई में शीर्ष पर रही ब्राजील की टीम अंतिम-16 में अपने खेल के स्तर में सुधार करेगी। टिटे ने कहा, ‘हम दबाव झेल सकते हैं, हम संतुलित टीम है और हमारे पास ऐसे स्थापन्न खिलाड़ी है जो टीम में जगह ले सकते है, जैसा की जरूरी भी है।’

उन्होंने कहा, ‘उदाहरण के तौर पर मार्सेलो शुरुआत में चोटिल हो गए थे तो हम उनकी जगह दूसरे खिलाड़ी को टीम में शामिल कर पाए। हमारे लिए यह मजबूत होने और आगे बढ़ते रहने की तरह है। हम से ज्यादा अपेक्षाएं इसलिए भी हैं क्योंकि विश्वकप क्वालीफायर में टीम ने बहुत अच्छा किया था।’

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख