पुर्तगाल को उरुग्वे ने किया था 2018 में बाहर, रोनाल्डो ने कहा अब हल्के में नहीं लेंगें

Webdunia
शुक्रवार, 18 नवंबर 2022 (17:31 IST)
दोहा:पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर और छह बार के बैलन डिओर पुरस्कार विजेता क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने कहा है कि फीफा विश्व कप 2022 का हर मैच एक संघर्ष है और उन्हें फाइनल में पहुंचने के लिये शुरुआती छह मैचों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देना होगा।रोनाल्डो ने कहा, “अगर हमें फाइनल में पहुंचना है तो हमें शुरुआती छह मैचों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। सबसे पहले हम नॉकआउट में पहुंचने का प्रयास करेंगे। हम कतर में संघर्ष करने के लिये तैयार हैं। ”

पुर्तगाल को 20 नवंबर को शुरू होने वाले शीर्ष टूर्नामेंट के लिये ग्रुप-एच में उरुग्वे, घाना और दक्षिण कोरिया के साथ रखा गया है। उरुग्वे ने फीफा विश्व कप 2018 में पुर्तगाल को प्री-क्वार्टरफाइनल दौर में हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया था।डार्विन नुनेज और फेडेरिको वाल्वरडे जैसे प्रतिभाशाली युवाओं के साथ उरुग्वे एक कड़ी चुनौती साबित होगी, हालांकिब्रूनो फर्नांडीस और बर्नार्डो सिल्वा जैसे खिलाड़ियों की उपस्थिति पुर्तगाल को आशावादी होने का कारण देगी।

रोनाल्डो ने कहा, “इन प्रतिभाशाली पुर्तगाली फुटबॉलरों के पास टीम और पुर्तगाली प्रशंसकों को देने के लिए बहुत कुछ है। ”पुर्तगाल 24 नवंबर को घाना के खिलाफ अपने विश्व कप 2022 अभियान की शुरुआत करेगा, जबकि पांच दिन बाद उरुग्वे और दो दिसंबर को दक्षिण कोरिया के साथ खेलेगा।साल 2003 में पदार्पण करने वाले रोनाल्डो ने अपनी पहली अंतरराष्ट्रीय ट्रॉफी 13 साल बाद फ्रांस में यूरोपीय चैंपियनशिप के रूप में जीती थी। इसके अलावा रोनाल्डो पुर्तगाल के लिये यूईएफए नेशन्स लीग 2018-19 भी जीत चुके हैं।पुर्तगाल ने हालांकि अब तक एक बार भी विश्व कप ट्रॉफी नहीं उठाई है, जबकि उन्होंने 1966 में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया था।(वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

archery cup : भारतीय पुरुष और महिला कंपाउंड टीमों ने तीरंदाजी में स्वर्ण पदक जीता

विश्व रिकॉर्ड पीछा करते हुए पंजाब किंग्स ने केकेआर को हराया

IPL 2024: RR vs LSG का मैच होगा धमाकेदार, दोनों ही टीम हैं दमदार

ICC T20I World Cup के Brand Ambassador बने ऑलराउंडर युवराज सिंह

क्या 2003 के विश्वकप फाइनल में रिकी पोंटिंग के बल्ले में था स्प्रिंग? वीडियो हुआ वायरल

अगला लेख