Dharma Sangrah

इंफोसिस का शुद्ध लाभ 28 प्रतिशत से अधिक बढ़ा

Webdunia
शुक्रवार, 10 अक्टूबर 2014 (12:00 IST)
बेंगलुरु। सूचना तकनीक क्षेत्र की प्रमुख कंपनी इंफोसिस को सितंबर 2014 में समाप्त दूसरी तिमाही के दौरान 3,096 करोड़ रुपए का एकीकृत शुद्ध लाभ हुआ है, जो पिछले साल की इसी तिमाही से 28.6 प्रतिशत अधिक है।
 
बेंगलुरु स्थित कंपनी ने बंबई शेयर बाजार को भेजी सूचना में यह जानकारी दी। इससे पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी को 2,407 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ हुआ था।
 
समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की एकीकृत कुल आय भी 2.9 प्रतिशत बढ़कर 13,342 करोड़ रुपए पर पहुंच गई, जो पिछले साल की इसी तिमाही में 12,965 करोड़ रुपए थी।
 
चालू वित्त वर्ष की अप्रैल से जून की तिमाही में इन्फोसिस को 2,886 करोड़ रुपए का मुनाफा और 12,770 करोड़ रुपए की आय हुई थी।
 
अच्छे आंकड़ों से उत्साहित कंपनी ने 30 रुपए प्रति शेयर का अंतरिम लाभांश देने की घोषणा की जबकि पिछले साल 20 रुपए का लाभांश दिया गया था।
 
कंपनी ने प्रति शेयर पर एक बोनस शेयर और प्रति अमेरिकन डिपॉजिटरी शेयर (एडीएस) पर एक एडीएस का बोनस शेयर लाभांश जारी करेगा।
 
उम्मीद से बेहतर नतीजे के मद्देनजर कंपनी का शेयर शुक्रवार को बंबई शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में 5.61 प्रतिशत चढ़कर 3,850.05 रुपए प्रति शेयर पर कारोबार कर रहा था। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

Ceasefire : क्या पाकिस्तान करवा रहा है ईरान और अमेरिका में सुलह, ये 3 मुस्लिम देश बने मध्यस्थ

Plane Crash : कोलंबिया में उड़ान भरते ही सैन्य विमान हुआ क्रैश, 100 से अधिक लोग थे सवार, कई की मौत की आशंका

ईरान-अमेरिका युद्ध पर प्रधानमंत्री मोदी के भाषण के क्या मायने, कोविड से क्यों की तुलना

Iran-US War: Donald Trump क्यों पीछे हटे, Insight Story, अब क्या है ईरान का अगला प्लान

ट्रंप ने 5 दिन के लिए टाला हमले का प्लान, तेल के दाम गिरे, ईरानी मीडिया ने कहा- जवाबी हमले से डरे

सभी देखें

नवीनतम

Ceasefire : क्या पाकिस्तान करवा रहा है ईरान और अमेरिका में सुलह, ये 3 मुस्लिम देश बने मध्यस्थ

Plane Crash : कोलंबिया में उड़ान भरते ही सैन्य विमान हुआ क्रैश, 100 से अधिक लोग थे सवार, कई की मौत की आशंका

UP Metro Project : सीएम योगी ने की समीक्षा, 2030 तक नए कॉरिडोर, कानपुर-आगरा मेट्रो में तेज निर्माण के निर्देश

PM मोदी ने उत्तराखंड सरकार के 4 साल पूरे होने पर दी बधाई, कहा- विकास और सुशासन की बनी नई पहचान

प्रधानमंत्री मोदी की ‘नेशन फर्स्ट’ की सोच और जनसेवा के प्रति समर्पण से हमें मिलती है प्रेरणा: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव