Hanuman Chalisa

बाजार मजबूत, सेंसेक्स 234 अंक उछला

Webdunia
शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2015 (17:59 IST)
मुंबई। बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स शुक्रवार को एक बार फिर 233.70 अंक की तेजी के साथ सात सप्ताह के उच्च स्तर 27,079.51 पर बंद हुआ। प्रौद्योगिकी और जिंस शेयरों में तेजी के साथ बाजार में मजबूती आई।
 
अमेरिकी फेडरल रिजर्व की पिछली बैठक से यह संकेत मिला था कि वह ब्याज दर में वृद्धि के लिए जल्दबाजी में नहीं है। इससे बाजार में उत्साह बना हुआ है।
 
कंपनियों के अगले सप्ताह से वित्तीय नतीजे आना शुरू होने से पहले बाजार में लिवाली बढ़ी है। इंफोसिस का वित्तीय परिणाम सोमवार को आने वाला है।
 
तीस शेयरों वाला सेंसेक्स मजबूत होकर 26,974.92 करोड़ रुपए पर खुला और एक समय 27,200.44 पर पहुंच गया पर अंत में यह 233.70 अंक या 0.87 प्रतिशत मजबूत होकर 27,079.51 अंक पर बंद हुआ। 21 अगस्त के बाद यह स्तर देखा गया है।
 
निवेशकों की प्रमुख कंपनियों के शेयरों में मुनाफावसूली से सेंसेक्स में कल 190.04 अंक की गिरावट दर्ज की गई। इससे पहले, लगातार छह कारोबारी दिन में बाजार में तेजी दर्ज की गई।
 
पचास शेयरों वाला नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी एक समय 8,232.20 अंक के उच्च स्तर पर चला गया था लेकिन उच्च स्तर पर मुनाफावसूली के बाद इसमें थोड़ी गिरावट आई और यह 60.35 अंक या 0.74 प्रतिशत मजबूत होकर 8,189.70 अंक पर बंद हुआ।
 
साप्ताहिक आधार पर सेंसेक्स और निफ्टी दोनों क्रमश: 858.56 अंक तथा 238.80 अंक मजबूत हुए। यह लगातार दूसरा सप्ताह है जब शेयर बाजार में तेजी रही।
 
सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक तेजी वेदांता में दर्ज की गई। कंपनी का शेयर 11.58 प्रतिशत मजबूत हुआ जबकि टाटा स्टील 4.26 प्रतिशत चढ़ा।
 
लाभ में रहने वाले अन्य शेयरों में टाटा मोटर्स (3.81 प्रतिशत), इंफोसिस (3.13 प्रतिशत), आईसीआईसीआई बैंक (2.75 प्रतिशत), ओएनजीसी (2.13 प्रतिशत), गेल (1.97 प्रतिशत), हिंडाल्को (1.89 प्रतिशत), सिप्ला (1.50 प्रतिशत), आईटीसी (1.21 प्रतिशत), भारती एयरटेल (1.17 प्रतिशत) तथा हीरो मोटो कार्प (1.01 प्रतिशत) शामिल हैं। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

E20 पेट्रोल से इंजन खराब हुआ तो क्या इंश्योरेंस क्लेम मिलेगा? सरकार ने बताई सचाई, क्या बोलीं बीमा कंपनियां

20,000 के बजट में ये हैं जून 2026 के टॉप 3 बेस्ट स्मार्टफोन्स, 7000mAh बैटरी और गेमिंग प्रोसेसर का धांसू कॉम्बो

Tata Sierra EV vs Toyota Ebella: 500km से ज्यादा माइलेज वाली दो धाकड़ इलेक्ट्रिक SUVs में महामुकाबला, जानें लॉन्च डेट और कीमत!

नागौद राजघराने में साहब, बीवी और सौतन — हवस, धोखे और खून से सनी राजसी दास्तान

राम नाम की लूट... 'अयोध्या कांड' से पूरा देश हिला, SIT जांच के बीच चंपत राय बीमार, नृपेन्द्र मिश्रा गायब

सभी देखें

नवीनतम

अयोध्या में रामलला को चढ़ाया सबसे महंगा आम, कीमत जानकर चौंक जाएंगे

मध्यप्रदेश विधानसभा के मॉनसून सत्र में पारित होगा UCC विधेयक, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिए संकेत?

नीट (UG) परीक्षा में पेपर लीक और अफवाहों को रोकने के लिए 38 साइबर कंमाडो की तैनाती, MP में एक लाख से अधिक परीक्षार्थी होंगे शामिल

क्या बंगाल और महाराष्‍ट्र के बाद यूपी में लगेगा 'विपक्ष' को झटका, मंत्री का दावा- सपा में होगी बड़ी टूट

कृषक कल्याण वर्ष में अन्नदाताओं के सम्मान और सुविधाएं बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है सरकार :- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव