Hanuman Chalisa

चांदी पांच साल के निचले स्तर पर

Webdunia
मंगलवार, 4 अगस्त 2015 (14:55 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं पर जारी दबाव के बीच मंगलवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 100 रुपए उतरकर 25130 रुपए प्रति दस ग्राम तथा चांदी 450 रुपए लुढ़ककर लगभग पांच साल के निचले स्तर 33750 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।
 
एशियाई बाजारों में आरंभिक कारोबार में दबाव में रहने के बाद सोने में थोड़ा सुधार देखा गया और मनीला में यह 0.2 प्रतिशत चढ़कर 1087.70 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। हालांकि, अभी भी यह साढ़े पाँच साल के निचले स्तर 1077 डॉलर प्रति औंस से एक प्रतिशत ही ऊपर है।
 
वहीं, अमेरिकी सोना वायदा में गिरावट रही और यह 0.2 प्रतिशत लुढ़ककर 1087 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।
 
बाजार विश्लेषकों ने बताया कि सोमवार को अमेरिका में जारी विनिर्माण गतिविधियों के आंकड़े उम्मीद से कम रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद बाजार को सितंबर में ब्याज दरों में बढ़ोतरी की उम्मीद है। इस कारण पीली धातु पर दबाव बना हुआ है। इस दौरान चांदी हाजिर 0.3 प्रतिशत चढ़कर 14.52 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या जेलेंस्की ने मेलोनी को होठों पर किस करने की कोशिश की? (वीडियो)

अब स्मार्टफोन की तरह अपडेट होगा आपका Electric Scooter! OTA अपडेट से बढ़ सकती है रेंज और परफॉर्मेंस

Bajaj Chetak और TVS की छुट्टी करेगा Ather EL01! ₹1 लाख से कम में टचस्क्रीन डिस्प्ले और वॉइस कमांड जैसे प्रीमियम फीचर्स

मोदी-ट्रंप मुलाकात से पहले अमेरिका का बड़ा फैसला: सैन्य कमांड से हटा 'इंडो' शब्द, फिर हुआ 'US पैसिफिक कमांड'

WhatsApp पर CEO बनकर ठग ने उड़ाए 10.40 करोड़ रुपए, 63 ट्रांजेक्शन में कंपनी को लगाया बड़ा चूना

सभी देखें

नवीनतम

30,000 करोड़ का NSE IPO! टूट सकता है LIC और Hyundai का रिकॉर्ड, जानिए कौन बेच रहा है सबसे ज्यादा शेयर

योगी सरकार का व्यापारियों को उपहार, मेरठ में 800 करोड़ से बनेगा ज्वेलरी पार्क

LIVE: शिवसेना यूबीटी संसदीय दल की बैठक, व्हीप जारी कर सभी सांसदों को बुलाया

क्या AAP में भी होगी बड़ी टूट? रामदास अठावले के दावे से गरमाई सियासत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज से पांच दिन केे मध्यप्रदेश दौरे पर, बैतूल, ओंकारेश्वर, जबलपुर और कूनों में विभिन्न कार्यक्रमों में होंगी शामिल