रोसबर्ग ने मैक्सिको ग्रां प्री जीती

Webdunia
सोमवार, 2 नवंबर 2015 (12:22 IST)
मैक्सिको सिटी। निको रोसबर्ग ने मर्सीडीज के अपने साथी ड्राइवर और हाल ही में विश्व चैम्पियन बने लुईस हैमिल्टन को पछाड़कर फार्मूला वन मैक्सिको ग्रां प्री जीत ली।
 
मैक्सिको में 23 साल में पहली फार्मूला वन रेस में जर्मनी के 30 वर्षीय ड्राइवर ने बाजी मारी जो इस सत्र की उसकी चौथी और करियर की 12वीं जीत थी।
 
हैमिल्टन दूसरे स्थान पर रहे। रोसबर्ग अब चैम्पियनशिप रेस में चार बार के चैम्पियन फेरारी के सेबेस्टियन वेट्टल को पछाड़कर दूसरे स्थान पर आ गए हैं।
 
विलियम्स के वाल्टेरी बोटास तीसरे और रेडबुल के डेनिल चौथे स्थान पर रहे। रेडबुल के डेनियल रिकियाडरे पांचवें और विलियम्स के फेलिपे मास्सा छठे स्थान पर रहे। फोर्स इंडिया के निको हुल्केनबर्ग सातवें, उनके साथी ड्राइवर सर्जियो पेरेज आठवें, टोरो रोस्सो के मैक्स वर्स्टाप्पेन नौवें और लोटस के रोमेन ग्रोसज्यां दसवें स्थान पर रहे। (भाषा) 

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया