विभिन्न राशियाँ और मित्र

भारती पंडित
ND

' मित्र' और वह भी एक सच्चा मित्र सभी की जरूरत होता है और उसे पाने का हम सभी प्रयास करते हैं। आइए जानें, आपको सच्चा या सच्चे मित्र मिलेंगे या नहीं, इस बारे में राशियाँ क्या कहती हैं।

वृषभ, मिथुन, कर्क व मकर राशि के लोग मित्र बनाने की कला में माहिर होते हैं। वृषभ राशि के लोग मित्रों के लिए सर्वस्व लुटा सकते हैं, कर्क राशि के लोग मित्रों से भावुकता के रिश्ते बनाते हैं। मिथुन राशि के रिश्ते संतुलित होते हैं, वहीं मकर राशि अपने मित्रों के लिए बड़े 'पजेसिव्ह' होते हैं। इन सभी को मित्रता का सही प्रतिसाद मिलता है।

मेष व वृश्चिक राशि के लोग थोड़े अहंकारी माने जाते हैं। अत: सच्चे मित्र ढूँढने पर ही मिलते हैं। मित्रता जल्दी-जल्दी टूटती रहती है। ये लोग थोड़े अवसरवादी भी होते हैं। सिंह राशि के लोग 'बॉसी' अर्थात नेतृत्व प्रधान होते हैं। अत: इनके व्यक्तित्व से लोग डरते हैं, इनकी उदारता का फायदा भी उठाते हैं। मगर दिल के रिश्ते कम ही बनते हैं।

ND
कन्या व तुला राशि वाले लोग कम मित्र बनाते हैं, सोच-समझकर मित्रता करते हैं और आजन्म मित्रता निभाते हैं। विपरीत लिंग के व्यक्तियों से अच्‍छी पटरी बैठती है। धनु व मीन राशि के व्यक्ति अपने ज्ञान व योग्यता के कारण समूह में आदर के पात्र बन जाते हैं।

इनके इर्द‍गिर्द अपनी परेशानियाँ सुनाने वालों की भीड़ मिलेगी मगर इनको समझने वाले नहीं मिलते। ये सहसा अपनी परेशानी बाँटते नहीं और कृत्रिम दिखावे से दूर रहते हैं। अत: सच्चे मित्र कम ही मिल पाते हैं।

कुंभ राशि में समूह से हटकर चलने की आदत होती है। अत: राह में मिलने वालों से दोस्ती होती जाती है। मगर अधिक टिकती नहीं। ये भी दोस्ती का प्रतिसाद देने में कच्चे होते हैं। इसके अलावा यदि कुंडली में चंद्र, बुध और बृहस्पति मजबूत हो तो मित्र खूब बनते हैं और दोस्ती निभती है। अन्यथा इन पर यदि शनि-मंगल, राहु-केतु का प्रभाव हो तो सच्चे मित्र नहीं बन पाते। मित्रता में धोखा भी मिलता है।

गर्भवती महिलाओं को क्यों नहीं खाना चाहिए बैंगन? जानिए क्या कहता है आयुर्वेद

हल्दी वाला दूध या इसका पानी, क्या पीना है ज्यादा फायदेमंद?

ज़रा में फूल जाती है सांस? डाइट में शामिल ये 5 हेल्दी फूड

गर्मियों में तरबूज या खरबूजा क्या खाना है ज्यादा फायदेमंद?

पीरियड्स से 1 हफ्ते पहले डाइट में शामिल करें ये हेल्दी फूड, मुश्किल दिनों से मिलेगी राहत

जर्मन मीडिया को भारतीय मुसलमान प्रिय हैं, जर्मन मुसलमान अप्रिय

Metamorphosis: फ्रांत्स काफ़्का पूरा नाम है, लेकिन मुझे काफ़्का ही पूरा लगता है.

21 मई : राजीव गांधी की पुण्यतिथि, जानें रोचक तथ्य

अपनी मैरिड लाइफ को बेहतर बनाने के लिए रोज करें ये 5 योगासन

क्या है Male Pattern Baldness? कहीं आप तो नहीं हो रहे इसके शिकार