Hanuman Chalisa

इन राशियों के लोग होते हैं बेस्ट फ्रेंड, जानें राशि अनुसार

Webdunia
कभी-कभी अचानक हुई जान-पहचान जीवनभर की दोस्ती में बदल जाती है, तो कभी दोस्ती होते हुए भी मन नहीं जुड़ पाते। गहरी दोस्ती या फिर दुश्मनी के लिए आपकी राशि और लग्न जिम्मेदार हैं, आइए जानते हैं एस्ट्रॉलॉजी क्या कहती है किससे अपनी दोस्ती निभाएं और किससे दूरी बनाएं - 
 
मेष राशि - आपकी मेष राशि है तो आप धनु राशि वालों को अपना मित्र बना सकते हैं, यह मित्रता अति लाभकारी रहेगी। सिंह लग्न व धनु लग्न वाले मित्र भी आपके लिए शुभ होगें। 
 
वृषभ राशि - वृषभ राशि वालों के लिए मकर राशि वाले सच्चे दोस्त रहेंगे। कन्या लग्न व मकर लग्न वाले सच्चे मित्र होंगे। मिथुन राशि से आपकी कम निभेगी। 
 
मिथुन राशि - मिथुन राशि वालों को कुंभ राशि वालों का साथ भाग्यवर्धक रहेगा व तुला लग्न व कुंभ लग्न वाले सहयोगी रहेंगे। 
 
कर्क राशि - कर्क राशि वालों के लिए मीन राशि वाले अत्यंत उपयोगी साबित होंगे। वहीं मकर लग्न वाले सहयोगी रहेंगे लेकिन मकर राशि से बचना बेहतर होगा। 
 
सिंह राशि - सिंह राशि वालों के लिए मिथुन व धनु राशि वाले दोस्त उत्तम रहेंगे। 
 
कन्या राशि - कन्या राशि वालों के लिए मिथुन, सिंह राशि वाले उत्तम सहयोगी रहेंगे। वहीं मकर व वृषभ लग्न वाले सामान्य सहयोगी रहेंगे। 
 
तुला राशि - तुला राशि वालों के लिए मकर, कुंभ, वृषभ राशि वाले उत्तम मित्र रहेंगे, वहीं कुंभ, मिथुन लग्न वालों से बचना होगा। 
 
वृश्चिक राशि - वृश्चिक राशि वालों को मीन, सिंह राशि वाले उत्तम मित्र रहेंगे, वहीं मीन व कर्क लग्न वाले दूर के मित्र ही अच्छे। 
 
धनु राशि  - धनु राशि वालों के लिए सिंह व कर्क राशि वाले ‍मित्र उत्तम रहेंगे, वहीं मेष लग्न वाले सामान्य रहेंगे। 
 
मकर राशि - मकर राशि वालों के लिए मिथुन, वृषभ राशिवाले अच्छे मित्र होंगे वही कर्क, कन्या लग्न वाले और वृश्चिक राशि से बचकर रहना होगा। 
 
कुंभ राशि - कुंभ राशि वालों के लिए तुला, मकर और वृषभ राशियां उत्तम रहेगी वहीं मिथुन व कन्या लग्न वाले धोखा दे सकते हैं। 
 
मीन राशि - मीन राशि वालों के लिए कर्क राशि वाले उत्तम रहेंगे वहीं धनु, सिंह, वृश्चिक वाले सहयोगी रहेंगे।
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

सभी देखें

नवीनतम

World No Tobacco Day: विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2026: एक कदम तंबाकू से दूर, हजार कदम स्वास्थ्य की ओर

Ahilyabai Holkar जयंती: नारी शक्ति, न्याय और सेवा का प्रतीक महारानी अहिल्याबाई होलकर

Famous works of Nehru: जवाहरलाल नेहरू के 5 ऐसे बड़े कार्य जो नहीं कर सकता था कोई दूसरा पीएम

Savarkar Jayanti 2026: वीर सावरकर जयंती: काला पानी की यातनाएं झेलने वाले वीर क्रांतिकारी की गाथा

10 things about Nautapa: नौतपा से जुड़ी 10 खास बातें

अगला लेख