फ्रेंडशिप डे : फ्रेंडशिप पर महान लोगों के 13 विचार...

Webdunia
फ्रेंडशिप, मित्रता, दोस्ती, यारी...हर किसी को यह रिश्ता प्रिय होता है। आप और हम ही नहीं, विश्व के महान विचारकों ने भी मित्रता की महानता के स्वीकारा और उसे अभिव्यक्त किया है। देश-विदेश के साहित्यकारों और चिंतकों ने ऐसे किया है मित्रता को परिभाषित...
 
1 मैत्री परिस्थितियों का विचार नहीं करती, अगर यह विचार बना रहे तो समझ लो मैत्री नहीं है।- मुंशी प्रेमचंद

 2 मित्रता की परीक्षा विपत्ति में दी गई मदद से होती है और वह मदद बिना शर्त होनी चाहिए।- महात्मा गांधी 

3 जो छिद्रान्वेषण किया करता है और मित्रता टूट जाने के भय से सावधानी बरतता है, वह मित्र नहीं है।  - गौतम बुद्ध

4 प्रकृति पशुओं तक को अपने मित्र पहचानने की समझ देती है। - कॉर्नील 

5 मित्रों के बिना कोई भी जीना पसंद नहीं करेगा, चाहे उसके पास बाकी सब अच्छी चीजें क्यों न हो। अरस्तू
6 जो तुम्हें बुराई से बचाता है, नेक राह पर चलाता है और जो मुसीबत के समय तुम्हारा साथ देता है, बस वही मित्र है। - तिरुवल्लुवर 
7 दुनिया की किसी चीज का आनंद परिपूर्ण नहीं होता, जब तक कि वह किसी मित्र के साथ न लिया जाए। - लैटिन 
8 विवेकी मित्र ही जीवन का सबसे बड़ा वरदान है। - यूरीपिडीज 
 

अनेक सबके प्रति रहो, मित्र सर्वोत्तम को ही बनाओ। - इसोक्रेटस 
10 मित्र दुःख में राहत है, कठिनाई में पथ-प्रदर्शक है, जीवन की खुशी है, जमीन का खजाना है, मनुष्य के रूप में नेक फरिश्ता है। - जोसेफ हॉल 

 

















 
11  मित्रता दो तत्वों से बनी है, एक सच्चाई और दूसरा कोमलता। - एमर्सन 

12  सच्ची मित्रता में उत्तम से उत्तम वैद्य की सी निपुणता और परख होती है, अच्छी से अच्छी माता का सा धैर्य और कोमलता होती है, ऐसी ही मित्रता करने का प्रयत्न प्रत्येक को करना चाहिए। -रामचंद्र शुक्ल 
13 जीवन में मित्रता से बढ़कर सुख नहीं। - जॉन्सन
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मददगार हैं आसानी से मिलने वाले ये 9 आयुर्वेदिक हर्ब्स

‘कामसूत्र’ की धरती भारत में ‘सहवास’ पर इतना संकोच क्‍यों?

रथ यात्रा पर निबंध: आस्था, एकता और अध्यात्म का भव्य संगम, जगन्नाथ रथ यात्रा में क्या है इस साल खास?

कद्दू के बीज ज्यादा खाना पड़ सकता है भारी, जानिए कितनी मात्रा में खाने से होता है फायदा

कैसे बनाते हैं भगवान जगन्नाथ का खिचड़ी भोग, यहां पढ़ें सात्विक रेसिपी

सभी देखें

नवीनतम

हार्ट अटैक से एक महीने पहले बॉडी देती है ये 7 सिग्नल, कहीं आप तो नहीं कर रहे अनदेखा?

क्या महिलाओं में कार्डियक अरेस्ट है ज्यादा घातक? शेफाली जरीवाला डेथ केस से मिल रहे संकेत

दुनिया के जाने-माने लोगों ने इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के बारे में क्या कहा, पढ़ें 10 अनसुने कथन

बाजार में कितने रुपए का मिलता है ब्लैक वॉटर? क्या हर व्यक्ति पी सकता है ये पानी?

बालों और त्वचा के लिए अमृत है आंवला, जानिए सेवन का सही तरीका

अगला लेख