Hanuman Chalisa

बारिश के मौसम में ऐसे करें फ्रेंडशिप डे सेलिब्रेट

Webdunia
friendship day 2023
हर साल फ्रेंडशिप डे अगस्त के पहले रविवार को मनाया जाता है। इस साल friendship day 2023, 6 अगस्त को मनाया जाएगा। दोस्त हमारी जिंदगी में खुशी और उत्साह का एक अहम किरदार निभाते हैं। दोस्ती में किसी तरह का धर्म, जाति या रंग नहीं देखा जाता है। एक सच्चा दोस्त आपको हर तरह से सपोर्ट करने के लिए तैयार होता है। ऐसे में इस दोस्ती के लिए हर कोई फ्रेंडशिप डे पर अपने दोस्तों के साथ वक़्त बिताना पसंद करता है। हालांकि भारत में अगस्त के समय बारिश का मौसम होता है। बारिश के मौसम में बहार जाने का प्लान कैंसिल होना ज़ाहिर सी बात है। ऐसे में आप घर बैठे भी अपने दोस्त के साथ क्रिएटिव चीज़ें कर सकते हैं। चलिए जानते हैं इन आईडिया के बारे में....
 
1. मूवी प्लान करें: मूवी देखना किसे पसंद नहीं होता है। इस फ्रेंडशिप डे आप अपने दोस्त के साथ एक अच्छी सी मूवी प्लान कर सकते हैं या कोई भी वेब सीरीज देख सकते हैं। साथ ही आप ऑनलाइन फूड ऑर्डर करके अपनी मूवी एन्जॉय कर सकते हैं। अगर आप लॉन्ग डिस्टेंस फ्रेंडशिप में हैं तो ऐसी कई एप हैं जिसमें आप एक साथ विडियो कॉल की मदद से मूवी देख सकते हैं। साथ ही कई सब्सक्रिप्शन ऐसे हैं जिसमें आप एक समय पर साथ में एक ही मूवी देख सकते हैं। 
 
2. कुकिंग करें: दोस्तों के साथ कुकिंग करने का मज़ा ही अलग होता है भले ही वो मैगी ही बनाना क्यों न हो। आप इस फ्रेंडशिप डे अपने दोस्त के साथ कुछ अच्छी चीज़ें बना सकते हैं। अगर आपको कुकिंग करना पसंद है तो आप अपने दोस्त की फेवरेट डिश भी कुक कर सकते हैं। साथ ही आप नई तरह की रेसिपी भी ट्राई कर सकते हैं। 

 
3. डांस पार्टी: कई लोग तो डांस करते करते ही अच्छे दोस्त बन जाते हैं। अगर आपका बेस्ट फ्रेंड एक अच्छा डांसिंग पार्टनर है तो आपको घर पर डांसिंग पार्टी ज़रूर रखनी चाहिए। इस डांसिंग पार्टी में आप कई तरह के डांस स्टाइल को ट्राई कर सकते हैं। friendshipday को खास बनाने के लिए डांस पार्टी से बेहतरीन कोई विकल्प नहीं है। इसके साथ ही आप मजेदार स्नैक्स को भी एन्जॉय कर सकते हैं। 
 
4. आर्ट एंड क्राफ्ट: इस friendshipday 2023 को यादगार बनाने के लिए आपको आर्ट एंड क्राफ्ट ज़रूर करना चाहिए। आप एक पेपर पर अपने हैंड या थंब प्रिंट कर सकते हैं। इसके साथ ही आप यूट्यूब की मदद से फ्रेंडशिप बैंड बनाना भी सिख सकते हैं। आप कई तरह के DIY की मदद से आर्ट एंड क्राफ्ट कर सकते हैं। अगर आपके दोस्त को आर्ट एंड क्राफ्ट पसंद है तो ये फ्रेंडशिप डे के लिए एक बेहतरीन विकल्प है। 
 
5. कराओके पार्टी: अगर आप कोरियन ड्रामा देखते हैं तो आपने उसमें कई लोगों को कराओके पार्टी करते हुए देखा होगा। यूट्यूब पर कई कराओके गाने मौजूद होते हैं। आप अपने दोस्त के साथ कराओके पार्टी आयोजित कर सकते हैं। अगर आप अच्छा भी नहीं गाते हैं तो भी आप इस पार्टी का आनंद ले सकते हैं। 
ALSO READ: इस फ्रेंडशिप डे जरूर देखें ये 5 k-drama

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

नशे की लत से उबरने के लिए कौनसी थेरेपी और कदम होते हैं सबसे असरदार

बारिश के मौसम में जरूर पिएं ये 5 हेल्दी ड्रिंक्स, शरीर को देंगे इम्युनिटी, एनर्जी और अंदरूनी गर्माहट

डेंगू और चिकनगुनिया से बचाव के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय, मच्छरों से ऐसे करें खुद की सुरक्षा

Hiccups Relief Tips: बार-बार हिचकी क्यों आती है? जानें कारण और आसान उपचार

बरसात के मौसम में ये 5 आसान योगासन कर सकते हैं आपकी इम्युनिटी की रक्षा

सभी देखें

नवीनतम

तीखा सामाजिक-आर्थिक व्यंग्य: दो जून की रोटी

Monsoon Special Recipes: मानसून की 5 बेहतरीन रेसिपीज, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी

ईरान युद्ध से अमेरिका का सुपर पॉवर तमगा डगमगाया

पुण्यतिथि विशेष: स्वामी विवेकानंद का जीवन परिचय और खास बातें

BP Control Tips: हाई ब्लडप्रेशर कम करने के घरेलू उपाय

अगला लेख